Hindi NewsUttar-pradesh NewsPilibhit NewsDense Fog and Cold Weather Hit November Visibility Drops in Northern India
नंवबर के पहले ही दिन कोहरा लाया ठंडक

नंवबर के पहले ही दिन कोहरा लाया ठंडक

संक्षेप: Pilibhit News - नवंबर की शुरुआत में मौसम ने फिर से लोगों को चौंका दिया। सुबह घने कोहरे ने ठंड बढ़ा दी, जिससे लोगों को गर्म कपड़े पहनने पड़े। सड़कें और खेत कोहरे में ढके रहे, जिससे आवागमन में परेशानी हुई। आने वाले दिनों में सर्दी और बढ़ने की उम्मीद है। किसानों को धान सुखाने में कठिनाई का सामना करना पड़ा।

Sat, 1 Nov 2025 04:48 PMNewswrap हिन्दुस्तान, पीलीभीत
share Share
Follow Us on

नवंबर के पहले ही दिन मौसम ने एक बार फिर से चौंकाया। सुबह घने छाए बादलों के बीच कोहरे की आमद ने सर्दी बढ़ा दी। आलम यह है कि अब लोग गरम लिबास में दिखने लगे है। माना जा रहा है कि रविवार की रात्रि से सर्दी बढ़ेगी। अभी बादल छाए रहने के आसार हैं। शनिवार की सुबह पूरनपुर समेत जिले के अन्य क्षेत्रों में भी घना कोहरा छाया रहा। सुबह-सुबह दृश्यता बेहद कम होने के कारण लोगों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कोहरे की चादर से जहां सड़कें और खेत ढके नजर आए, वहीं मौसम में ठंडक भी महसूस की गई।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

सुबह टहलने निकलने वाले लोग गर्म कपड़ों में नजर आए। आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान में और गिरावट दर्ज की जा सकती है। खेतों में काम करने वाले किसानों ने कहा कि कोहरा बढ़ने से धान सुखाने में परेशानी हो रही है। मौसम में यह बदलाव शरद ऋतु के बाद सर्दी की दस्तक का संकेत माना जा रहा है। शहर में टनकपुर बरेली हाइवे पर कोहरा रहा। जिससे वाहनों की रफ्तार घटी रही। आलम यह रहा कि वाहनों को बेहद कम रफ्तार में गुजरना पड़ा। हालांकि बाद में नौ बजे तक कोहरा छंटने लगा। पर ग्रामीण अंचल में इसकी दस्तक रही। कचहरी पर पुलिस ट्रांजिट हास्टल तो एक बार को कोहरे में छिपा सा दिखा।