
डेंगू के उपचाराधीन चार मरीज डिस्चार्ज, बीस सैंपल जांच को भेजे
Pilibhit News - रसयाखानपुर में डेंगू के मरीजों की संख्या बढ़ने के बाद 39 मरीजों को सरकारी अस्पताल में भर्ती किया गया। चार मरीजों को छुट्टी दे दी गई। गांव में अब तक 11 लोगों की मौत हो चुकी है। स्वास्थ्य विभाग और...
बीसलपुर। रसयाखानपुर में उपचाराधीन डेंगू के मरीजों में से चार को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। अब तक अलग अलग कारणों से रसयाखानपुर में 11 लोगों की मौत होने के बाद साफ सफाई के काम चल रहे हैं। बुधवार को कुल 20 मरीजों के सैंपल एलायजा जांच के लिए भेजे गए। बीसलपुर के गांव रसयाखानपुर में फैली गंदगी के कारण गांव के हालात बिगड़ गए थे। संदिग्ध डेंगू की चपेट में आकर काफी मरीजों की जहां मौते हो चुकी हैं तो वहीं बड़ी संख्या में मरीज बरेली के निजी अस्पतालों में अपना इलाज करा रहे हैं। डेंगू पीड़ित 39 मरीज सरकारी अस्पताल में भर्ती किए गए।

जिनमे से चार को डिस्चार्ज कर दिया गया। बीते दिवस रात्रि में गांव रसयाखानपुर के कुदरतुल्ला खान पुत्र रहमतुल्ला खान 60 की कुछ दिन पूर्व बुखार आने से अचानक तबीयत खराब हुई थी। बरेली के एक निजी अस्पताल में मंगलवार की रात्रि में उनका निधन हो गया। स्वास्थ्य केंद्र अधीक्षक डा. आलमगीर ने टीम के साथ गांव में मृतक के घर जाकर परिजनों का स्वास्थ्य परीक्षण किया एवं दवाईयां वितरित की। हालांकि स्वास्थ्य विभाग एवं पंचायती राज विभाग की टीमें लगातार गांव में जुटी हुई हैं। पहले सामान्य मौते मान रहा था स्वास्थ्य विभाग रसयाखानपुर के 39 मरीजों में जब डेंगू की पुष्टि हुई तो उन्हे सरकारी अस्पताल के स्पेशल डेंगू वार्ड में भर्ती कराया गया। पहले स्वास्थ्य विभाग गांव में डेंगू से मरीजों की मौत से इनकार कर रहा था। इसके बाद डेंगू के मरीज बढ़ते गए। आनन फानन में डेंगू को काबू करने के लिए ठोस कदम उठाए गए।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




