Hindi NewsUttar-pradesh NewsPilibhit NewsDemand for Permanent Vegetable Market in Bilsandha Gains Momentum CM Yogi Adityanath Assures Help
मुख्यमंत्री से बिलसंडा में सब्जी बाजार और मिनी स्टेडियम की मांग

मुख्यमंत्री से बिलसंडा में सब्जी बाजार और मिनी स्टेडियम की मांग

संक्षेप:

Pilibhit News - बिलसंडा नगर में स्थाई सब्जी फल बाजार की मांग फिर से बढ़ने लगी है। व्यापार नेता अवनीश जायसवाल ने विधायक विवेक वर्मा के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की और छोटे व्यापारियों की समस्याएं बताईं। मुख्यमंत्री ने मदद का आश्वासन दिया। इसके अलावा, मिनी स्टेडियम और विज्ञान लैब की भी मांग की गई है।

Feb 11, 2026 12:13 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, पीलीभीत
share Share
Follow Us on

पीलीभीत। बिलसंडा नगर में स्थाई सब्जी फल बाजार की मांग एक बार फिर जोर पकड़ने लगी है। व्यापार नेता अवनीश जायसवाल ने मंगलवार को लखनऊ में विधायक विवेक वर्मा संग मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर उनको स्थाई सब्जी बाजार को लेकर छोटे मलझे व्यापारियों की दिक्कतें बताईं। विधायक विवेक ने भी इसकी पैरवी की। सब्जी बाजार को लेकर हिन्दुस्तान ने भी मुद्दा उठाया था। अब मुख्यमंत्री के संज्ञान में सीधे मामला आने के बाद इसके स्थाई निदान की बात कही जा रही है। व्यापारी नेता अवनीश ने बताया कि मुख्यमंत्री ने मदद का आश्वासन दिया है। सब्जी बाजार के अलावा नगर में बच्चों के लिये मिनी स्टेडियम व कालेज विज्ञान लैब की भी ज्ञापन में मांग की गई है।

विधायक के साथ मझोला के व्यापार मंडल अध्यक्ष कपिल अग्रवाल भी मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;
;