दिल्ली दवा लेने गए किराना व्यापारी घर के लाखों की चोरी
Pilibhit News - दिल्ली दवा लेने गए व्यापारी के घर चोरी हो गई। चोरों ने अंदर का दरवाजा तोड़कर 4 लाख रुपये की नगदी चुरा ली, जबकि सोने चांदी के जेवर untouched रहे। व्यापारी की पत्नी ने शोर मचाया, जिससे आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश कर रही है।

शहर से दिल्ली दवा लेने गए व्यापारी के घर चोरी हो गई। सूचना पुलिस को दी गई तो सीओ सिटी दीपक चतुर्वेदी,प्रभारी निरीक्षक कोतवाली सत्येंद्र कुमार फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। फील्डयूनिट की टीम भी मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाए। एसओजी टीम ने भी घटनास्थल का मौका मुआयना कर जानकारी जुटाई। सदर कोतवाली क्षेत्र के तिरुपति गोल्डन पार्क निवासी दीक्षा अग्रवाल पत्नी धीरज अग्रवाल ने बताया कि उनके पति किराना व्यापारी है। उनके पति की न्यूरिया में किराना की दुकान है। उनके पति बीमार रहते हैं। वह अपने पति के साथ दवाई लेने के लिए दिल्ली 13 फरवरी को गई थी।
दवाई लेकर रविवार सुबह चार बजे वह लोग वापस आए। घर में आने के बाद देखा तो मुख्य दरवाजा तो बंद था। चोरों ने अंदर के दरवाजे का ताला तोड़ दिया और घर में घुस गए। इसके बाद अलमारी में रखे चार लाख रुपये की नगदी चोरी कर ली। हालांकि घर में रखे सोने चांदी के जेवरों को चोरों ने हाथ नहीं लगाया। घर का सामान अस्तव्यस्त देखकर उन्होंने शोर मचा दिया। शोर शराबा होने पर आसपास के तमाम लोग मौके पर एकत्र हो गए। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसी कैमरों से चोरों का सुराग लगा रही है। सीओ सिटी दीपक चतुर्वेदी ने बताया कि तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ चोरी का मुकदमा दर्ज किया गया है। चोरी के आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस की टीमें लगाई गई है,जल्द वर्कआउट करने का प्रयास किया जा रहा है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


