ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश पीलीभीतडीसीओ ने मझोला में देखा गन्ना सर्वे

डीसीओ ने मझोला में देखा गन्ना सर्वे

जिला गन्ना अधिकारी ने मझोला क्षेत्र में चल रहे गन्ने सर्वे कार्य का निरीक्षण किया और सर्वे टीम को दिशा निर्देश दिए। किसानों से बातचीत की। महिला स्वयं सहायता समूह को गन्ना बीज बनाने के बारे में भी...

डीसीओ ने मझोला में देखा गन्ना सर्वे
हिन्दुस्तान टीम,पीलीभीतThu, 18 Jun 2020 02:02 AM
ऐप पर पढ़ें

जिला गन्ना अधिकारी ने मझोला क्षेत्र में चल रहे गन्ने सर्वे कार्य का निरीक्षण किया और सर्वे टीम को दिशा निर्देश दिए। किसानों से बातचीत की। महिला स्वयं सहायता समूह को गन्ना बीज बनाने के बारे में भी जानकारी दी गई।

जिले भर में किसानों को उन्नतशील गन्ना बीज उपलब्ध कराने के लिए महिला स्वयं सहायता समूह को प्रशिक्षित किया जा रहा है। ताकि सीजन में किसानों को बेहतरीन गन्ना बीज की आसानी से उपलब्धता हो सकेगी। इन दिनों जिलेभर में गन्ना सर्वे का काम जोरों से चल रहा है। अभी तक 56 प्रतिशत से अधिक गन्ना सर्वे हो चुका है। जिला गन्ना अधिकारी जितेंद्र कुमार मिश्र ने मझोला क्षेत्र के गांव कटिया, कुलारा और गिद्धौर में गन्ना सर्वे कार्य का बारीकी से निरीक्षण किया। खेतों में जाकर गन्ना फसल को देखा और किसानों से जानकारी हासिल की। डीसीओ ने शारदा महिला स्वयं सहायता समूह में गठन की प्रक्रिया को देखा। उन्होंने विभिन्न विभागीय कार्यों के बारे में महिला समूह को जानकारी दी। उन्होंने कहा कि गन्ना बीज बनाने से महिला समूहों की आमदनी में बढ़ोतरी होगी। वह आसानी से अपना बीज किसानों को उपलब्ध करा सकेंगे। इस मौके पर पीलीभीत के गन्ना विकास परिषद के एससीडीआई रामभद्र द्विवेदी, विजयलक्ष्मी समेत कई गन्ना अधिकारी मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें