वैज्ञानिक पद्धति व माइक्रोप्लान से हो गन्ना बुवाई कार्य

Feb 16, 2026 01:19 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, पीलीभीत
share Share
Follow Us on

Pilibhit News - पीलीभीत में डीसीओ खुशीराम भार्गव ने वसंतकालीन गन्ना बुवाई की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने गन्ना अधिकारियों और फील्ड स्टाफ के साथ बैठक में वैज्ञानिक पद्धति से बुवाई करने की सलाह दी। 2026-27 के लिए 3511 हेक्टेयर बुवाई का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। उच्च उत्पादकता वाली गन्ना किस्मों का बीज किसानों को वितरित किया जाएगा।

वैज्ञानिक पद्धति व माइक्रोप्लान से हो गन्ना बुवाई कार्य

पीलीभीत। डीसीओ खुशीराम भार्गव ने वसंतकालीन गन्ना बुवाई एवं माइक्रोप्लान की प्रगति की समीक्षा की। किसान सहकारी चीनी मिल पूरनपुर के मुख्य गन्ना अधिकारी अमित चतुर्वेदी और फील्ड स्टाफ के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में डीसीओ ने कहा कि वसंतकालीन गन्ना बुवाई का कार्य वैज्ञानिक पद्धति एवं निर्धारित माइक्रोप्लान के अनुरूप कराया जाए। प्रतिदिन बुवाई प्रगति की समीक्षा रिपोर्ट मुख्यालय को दें। पूरनपुर चीनी मिल क्षेत्र में वर्ष 2026-27 के लिए 3511 हेक्टेयर वसंतकालीन गन्ना बुवाई का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। लक्ष्य पूर्ति के लिए गन्ना विकास परिषद पूरनपुर को अभिजनक गन्ना बीज का आवंटन किया जा चुका है।

इसे चीनी मिल प्रक्षेत्र पीलीभीत एवं पुवायां से सुनिश्चित कराई गई है। किसानों को उच्च उत्पादकता वाली उन्नतशील किस्मों कोशा 13235, कोशा 17231, को 15023, कोशा13231, कोशा10239, कोलख 94184, को 98014, को 05125, कोलख 16202, कोलख 18231, कोशा 19231 की सिंगल-बड एवं प्रमाणित बीज उपलब्ध कराया जाएगा। अगेती गन्ना किस्मों में कोशा 13235, कोशा-17231 एवं को-15023 का बीज प्राथमिकता से वितरित किया जाएगा। डीसीओ ने वसंतकालीन बुवाई प्रमाणित एवं अनुशंसित गन्ना बीज से करने को कहा है। अस्वीकृत एवं अप्रचलित किस्में कोपी 9302, कोशा 91269, कोपीके 5191, कोलख 8102, को 0235, बीओ 91, कोसे 92423, पीबी 95, को 11015, कोशा 1148 आदि की बुवाई नहीं की जाएगी। लगातार एक ही गन्ना किस्म की खेती से कीट एवं रोग प्रकोप की आशंका बढती है और उत्पादन व शर्करा प्रतिशत दोनों प्रभावित होते हैं। वसंतकालीन गन्ना बुवाई के लिए गन्ना पर्यवेक्षकों को क्षेत्रवार लक्ष्य आवंटित किया गया है। डीसीओ ने कहा कि गन्ना विकास परिषद अथवा चीनी मिल के जरिए उपलब्ध प्रमाणित बीज का उपयोग कर अधिक उत्पादन एवं आय प्राप्त की जा सकती है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;
;