दिन दहाड़े घर से आभूषण और नकदी चोरी

Jan 29, 2026 12:53 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, पीलीभीत
share Share
Follow Us on

Pilibhit News - पूरनपुर के मोहल्ला खानकाह में एक चोर ने महिला के सोते समय घर में घुसकर सोने के जेवरात और 95 हजार रुपए चुरा लिए। महिला ने जब सामान बिखरा देखा तो पति को सूचना दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।

दिन दहाड़े घर से  आभूषण और नकदी चोरी

पूरनपुर। बरामदे में महिला सोती रही और चोर ने घर में रखे सोने के जेवर और हजारों की नकदी चोरी कर लिए। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। गृहस्वामी ने कार्रवाई के लिए पुलिस को तहरीर दी है। दिन दहाड़े हुई चोरी की घटना से खलबली मच गई। नगर के मोहल्ला खानकाह के रहने वाले लतीफ पुत्र हबीबुल्ला ट्रक मिस्त्री हैं। बुधवार को दिन में लतीफ की पत्नी तबस्सुम घर के बरामद में सो रहीं थीं। घर का मेनगेट खुला था। इस दौरान चोर उनके घर में घुस गए। चोरों ने कमरे में रखी सेफ से सोने की झुमकी, अंगूठी और 95 हजार रुपए चोरी कर लिए।

कुछ देर बाद भतीजे आरिफ के घर आने पर तब्बसुम जागी। उन्होंने कमरे का सामान बिखरा देखा तो आचंभित रह गईं। सेफ में रखे जेवरात और नकदी गायब थी। तब्ब्सुम ने पति लतीफ को घटना की सूचना दी। दिन दहाड़े घर से हुई चोरी की जानकारी लगते ही खलबली मच गई। लतीफ ने कोतवाली पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। लतीफ ने कार्रवाई के लिए पुलिस को तहरीर दी है। कोतवाल पवन कुमार पांडे ने बताया कि मामले की सूचना मिली है। घटना की जांच कराई जा रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;
;