श्रमिक शिक्षा बोर्ड का धूमधाम से मनाया गया स्थापना दिवस

श्रमिक शिक्षा बोर्ड का धूमधाम से मनाया गया स्थापना दिवस

संक्षेप:

Pilibhit News - पीलीभीत में दत्तोपंत ठेंगड़ी राष्ट्रीय श्रमिक शिक्षा एवं विकास बोर्ड का स्थापना दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में जन शिक्षण संस्थान के निदेशक ने श्रमिकों के विकास पर चर्चा की और सरकारी योजनाओं की जानकारी...

Sep 17, 2025 03:11 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, पीलीभीत
share

पीलीभीत। दत्तोपंत ठेंगड़ी राष्ट्रीय श्रमिक शिक्षा एवं विकास बोर्ड, श्रम एवं रोजगार मंत्रालय क्षेत्रीय निदेशालय बरेली की ओर से बरेली में स्थापना दिवस मनाया, जिसमें जनपद के पदाधिकारियों ने प्रतिभाग किया। स्थापना दिवस कार्यक्रम का शुभारंभ जन शिक्षण संस्थान बरेली के निदेशक एवं सदस्य क्षेत्रीय सलाहकार समिति, श्रमिक शिक्षा बोर्ड, बरेली जनार्दन सिंह यादव ने किया। कार्यक्रम में शिक्षा अधिकारी बरेली सीपी सिंह ने कहा कि दत्तोपंत ठेंगड़ी राष्ट्रीय श्रमिक शिक्षा एवं विकास बोर्ड, श्रम एवं रोजगार मंत्रालय क्षेत्रीय निदेशालय बरेली संगठित, असंगठित व ग्रामीण क्षेत्र के कर्मचारियों एवं श्रमिकों के व्यक्तित्व, सामाजिक व आर्थिक विकास के लिये सराहनीय कार्य कर रहा है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

उन्होंने भारत सरकार द्वारा संचालित योजनाओं प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, अटल पेंशन योजना, प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति सुरक्षा योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। इन योजनाओं का आम आदमी अधिकाधिक लाभ उठा रहे हैं। इस मौके पर भारतीय मजदूर संघ के जिला मंत्री ब्रह्म स्वरूप वर्मा, शैलेंद्र सिंह, विश्वनाथ राजपूत आदि मौजूद रहे।