Pilibhit News: नामकरण कार्यक्रम में बार बालाओं का अश्लील डांस, वीडियो वायरल
हिन्दुस्तान, पीलीभीत
Pilibhit News: पीलीभीत के थाना गजरौला क्षेत्र के गांव दियूरी में नामकरण कार्यक्रम के दौरान बार बालाओं का अश्लील डांस हुआ। रातभर यह आयोजन चलता रहा और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए। इस मामले की जानकारी थानाध्यक्ष को मिली है, और उपनिरीक्षक को जांच सौंपी गई है। कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Pilibhit News: पीलीभीत। थाना गजरौला क्षेत्र के गांव दियूरी में नामकरण कार्यक्रम के दौरान बार बालाओं के अश्लील डांस का आयोजन किया गया। पाबंदी के बावजूद कार्यक्रम में रातभर अश्लील डांस चलता रहा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों के मौजूद रहे। इस दौरान बार बालाओं ने डांस प्रस्तुत किया, जिसके वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। वायरल वीडियो सामने आने के बाद मामले को लेकर क्षेत्र में चर्चा शुरू हो गई है। थानाध्यक्ष गजरौला बृजवीर सिंह ने बताया कि वीडियो वायरल होने की जानकारी मिली है। उपनिरीक्षक को जांच सौंपी गई है। जांच रिपोर्ट मिलने के बाद कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


