गोली मारकर हत्या करने के प्रयास में तीन के खिलाफ केस दर्ज
Pilibhit News - पूरनपुर में एक दलित युवक विकास को उसके दोस्त के साथ लौटते समय गोली मार दी गई। आरोपी कपिल पांडे ने विकास के पैर में गोली मारी और फरार हो गया। विकास को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी मां ने कपिल और उसके साथियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

पूरनपुर। नगर के मोहल्ला लाइनपार साहूकारा हबीबगंज गौटिया के रहने वाले दलित विकास पुत्र रामचरन शनिवार को अपने दोस्त नितिन मिश्रा के साथ उसकी बहन के घर से वापस आ रहे थे। भगवंतापुर रोड पर एक धार्मिक स्थल के पास उन्हें बाइक से आए कपिल पांडे ने रोक लिया। कपिल के साथ दो लोग और थे। आरोप है कपिल ने गाली गलौज के बाद विकास के साथ जेल में हुए विवाद को लेकर मारपीट शुरु कर दी। इस पर विकास और नितिन भागने लगे। आरोप है कपिल पांडे ने जान से मारने की नियत से विकास के पैर में पीछे से गोली मार दी।
उसके बाद कपिल पांडे अपने दोनों साथियों के साथ फरार हो गया। दोस्त नितिन ने गोली लगने से घायल विकास को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। विकास का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। विकास की मां ओमवती उर्फ भगवती पत्नी रामचरन की ओर से कपिल पांडे और दो अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास और दलित उत्पीड़न की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


