क्रीड़ा भारती व पूर्व सैनिक सेवा परिषद ने निकाली जागरूकता रैली
रविवार को क्रीड़ा भारती पीलीभीत और पूर्व सैनिक सेवा परिषद ने साइकिल जागरूकता रैली का आयोजन किया। रैली का शुभारंभ नगर पालिकाध्यक्ष आस्था अग्रवाल ने किया। इसमें करीब 60 लोगों ने भाग लिया। साइकिल के उपयोग से पेट्रोल-डीजल की निर्भरता कम करने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने पर जोर दिया गया।

पर्यावरण संरक्षण और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से रविवार सुबह क्रीड़ा भारती पीलीभीत और अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद के संयुक्त तत्वावधान में साइकिल जागरूकता रैली निकाली गई। रैली में करीब 60 लोगों ने भाग लिया। साइकिल यात्रा का शुभारंभ सुबह गांधी स्टेडियम से नगर पालिकाध्यक्ष आस्था अग्रवाल ने हरी झंडी दिखाकर किया। यात्रा गांधी स्टेडियम से शुरू होकर गौहनिया चौराहा, शुगर फैक्ट्री, रेलवे स्टेशन, छतरी चौराहा, मधुबन कॉलोनी और सुनगढ़ी थाना होते हुए पुनः गांधी स्टेडियम पहुंचकर संपन्न हुई। पालिकाध्यक्ष के अलावा अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद के अध्यक्ष केपी वर्मा ने कहा कि साइकिल के नियमित उपयोग से पेट्रोल और डीजल पर निर्भरता कम की जा सकती है।
क्रीड़ा भारती के जिला मंत्री एवं अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी सतीश शर्मा ने बताया कि सेना से सेवानिवृत्ति के बाद वह पिछले सात वर्षों से नियमित रूप से साइकिल का उपयोग कर रहे हैं। इससे उन्हें प्रतिमाह लगभग दो हजार रुपये की बचत होती है। सीए संजय अग्रवाल ने कहा कि स्वस्थ शरीर जीवन की सबसे बड़ी पूंजी है। रैली में धर्मेंद्र कुमार, संजीव सक्सेना, संजय गंगवार, पूनम अग्रवाल, रोहित कुमार, महेश कुमार, दीपक सरकार, प्रदीप कुमार, बाबू भारती, ईशांत शर्मा, अनुष्का और अविनाश आदि रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


