बाल संस्कारशाला में बच्चों को प्रमाणपत्र देकर किया सम्मानित

Newswrap हिन्दुस्तान, पीलीभीत
share

Pilibhit News - पीलीभीत में भारत विकास परिषद द्वारा बाल संस्कारशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। दीप प्रज्वलन के साथ शुरू हुए इस आयोजन में सुसंस्कृत भारत के निर्माण के लिए जागरूकता पर जोर दिया गया। कई शिक्षकों और प्रतिभागियों को उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

बाल संस्कारशाला में बच्चों को प्रमाणपत्र देकर किया सम्मानित

पीलीभीत। भारत विकास परिषद रोहिलखंड प्रान्त पूर्वी एनसीआर-वन टाइगर शाखा की ओर से बाल संस्कारशाला का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कम्पोजिट विद्यालय नखासा में आयोजित बाल संस्कारशाला पांचवे दिन का शुभारम्भ प्रांतीय महासचिव डॉ. अनिल सक्सेना ने भारत माता, स्वामी विवेकानंद, मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं माल्यार्पण कर किया। संयोजिका महिला सहभागिता कुमकुम अग्रवाल ने बाल संस्कारशाला की उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुऐ कहा कि सुसंस्कृत भारत के निर्माण के लिए जागरुकता,चेतना के फलस्वरुप उत्कृष्ठ किशोरों-किशोरियों की सेना तैयार हुई है। कार्यशाला में नैना, नैंसी,अनन्या, छवि और खुशी को श्रेष्ठ प्रतिभागिता के लिए प्रमाणपत्र और पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

संस्कार शाला में प्रशिक्षण और प्रबंधन के लिये अमित शर्मा,यामिनी मिश्रा, उर्मिला देवी, मंजू गुप्ता,अंजू मित्तल को सम्मानित किया गया। इस मौके पर उर्मिला देवी, मंजू गुप्ता, डॉ.विजय कुमार सिंह, रवि प्रकाश चंद्रा, मनोज मित्तल, डॉ. विनय गुप्ता, अंजू मित्तल, लक्ष्मीकांत शर्मा, प्रधानाध्यापक अमित शर्मा, शिक्षक रामविलास, डमेश्वरी मिश्र , शाजिया आरिफ आदि मौजूद रहे।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।