मासूम से दुष्कर्म के आरोपी का घर बुलडोजर चलाकर किया जमींदोज
पीलीभीत में एक आठ वर्षीय बालिका के साथ दुष्कर्म के आरोपी मोहम्मद उमर के घर को प्रशासन ने पूरी तरह जमींदोज कर दिया। रमजान के बाद आरोपी को गिरफ्तार करके जेल भेजा गया। प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में यह कार्रवाई हुई, क्योंकि आरोपी का घर अधिकांश सरकारी जमीन पर बना हुआ था।

पीलीभीत। थाना सुनगढ़ी क्षेत्र के ग्राम उगनपुर में आठ वर्षीय बालिका से दुष्कर्म के आरोपी मोहम्मद उमर के घर पर बुधवार को प्रशासन का डंडा चला। प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों की भारी मौजूदगी में राजस्व विभाग की टीम ने जेसीबी मशीनों की मदद से आरोपी के घर को पूरी तरह जमींदोज कर दिया। आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। रविवार को पड़ोस के गांव की रहने वाली एक आठ वर्षीय बालिका को अगवा कर दो दिन तक बंधक बनाने और उससे दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस मुख्य आरोपी मोहम्मद उमर के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही है। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जेल भेज दिया है। बुधवार दोपहर एसडीएम अमरिया मयंक गोस्वामी, सीओ सिटी दीपक चतुर्वेदी और प्रभारी निरीक्षक सुनगढ़ी नरेश त्यागी के नेतृत्व में राजस्व विभाग की टीम जेसीबी के साथ आरोपी के गांव पहुंची। प्रशासनिक टीम ने पहले आरोपी के मकान की पैमाइश की। आरोपी के घर का अधिकांश हिस्सा सरकारी जमीन पर बना हुआ पाया गया। इसके बाद शाम चार बजे बुलडोजर से ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू की गई। करीब ढाई घंटे तक चली इस कार्रवाई के दौरान आसपास भारी संख्या में ग्रामीण जुट गए, जिन्हें सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस ने घटना स्थल से दूर ही रखा। आरोपी घर में अकेला रहता था, जबकि उसकी पत्नी और एक बेटे की पहले ही मौत हो चुकी है,दूसरा बेटा बाहर रह रहा है। जिस बेटे की मौत हुई है,वह अपने परिवार के साथ पड़ोस में बने दूसरे मकान में रहता है。
राजस्व अभिलेखों की जांच
राजस्व अभिलेखों की जांच में जो संपत्ति और भूमि आरोपी के नाम दर्ज पाई गई थी, उस अवैध निर्माण पर नियमानुसार बुलडोजर चलाकर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई है। आरोपी ने अपना घर का अधिकांश हिस्सा सरकारी जमीन पर बना रखा था।
ज्ञानेंद्र सिंह, डीएम
- ज्ञानेंद्र सिंह,डीएम
सामान्य प्रश्न
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


