वादी ने बदला बयान, छेड़छाड़ का आरोपी बरी

Feb 28, 2026 01:52 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, पीलीभीत
share

Pilibhit News - पीलीभीत में एक युवक को छेड़छाड़ और मारपीट के आरोपों से बरी कर दिया गया। वादी ने अदालत में अपने आरोपों से इंकार कर दिया। अभियोजन के अनुसार, आरोपी ने युवती के घर में घुसकर बदतमीजी की और बाद में धारदार हथियार से परिवार पर हमला किया। लेकिन कोर्ट ने आरोपी को दोषमुक्त कर दिया।

वादी ने बदला बयान, छेड़छाड़ का आरोपी बरी

पीलीभीत। अदालत में वादी के आरोपों से इंकार कर देने पर घर में घुस कर युवती से छेड़छाड़ व मारपीट के आरोपी को बरी कर दिया गया। अभियोजन के मुताबिक थाना घुंघचिहाई में उसी क्षेत्र के निवासी मनप्रीत सिंह ने तहरीर देकर कहा कि उसके पड़ोस में रहने वाले रमनपाल पुत्र निंदर सिंह उसके घर में घुस आया और उसकी बहन को कमरे में ले जाकर बदतमीजी करने लगा। शोर मचने पर घर के सभी लोग मौके पर पहुंच गए। विरोध करने पर आरोपी अपने घर चला गया और कुछ ही देर में धारदार हथियार लेकर वापस लौट आया और उसके परिवार वालों पर हमला कर दिया।

पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरु की। बाद विवेचना आरोप पत्र न्यायालय में दाखिल किया। सिविल जज जूनियर डिवीजन तरुन कुमार ने दोनों पक्षों के तर्कों को सुनने और पत्रावली का अवलोकन करने के बाद आरोपी पर दोष सिद्ध न होने पर बरी करने का आदेश दिया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।