ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश पीलीभीतजगह में भैंस चराने से मना करने पर दंपति का फोड़ा सिर

जगह में भैंस चराने से मना करने पर दंपति का फोड़ा सिर

जगह में भैंस चराने से मना करने पर युवक ने सिख दंपति को बेरहमी से पीटा। सिर में लाठी मार देने से सिख की हालत बिगड़ गई। लहूलुहान हालत में उसे सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया...

जगह में भैंस चराने से मना करने पर दंपति का फोड़ा सिर
हिन्दुस्तान टीम,पीलीभीतThu, 31 May 2018 01:18 AM
ऐप पर पढ़ें

जगह में भैंस चराने से मना करने पर युवक ने सिख दंपति को बेरहमी से पीटा। सिर में लाठी मार देने से सिख की हालत बिगड़ गई। लहूलुहान हालत में उसे सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। दूसरे मामले में बच्चों के विवाद में महिला को बुरी तरह पीटा।

पुलिस ने दोनों मामलों की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।कोतवाली क्षेत्र के गांव रामनगर जटपुरा के सुलक्खन सिंह की जगह के पास नबदिया शेरपुरकलां के शरीफुल का खेत है। बुधवार को शरीफ सुलक्खन सिंह की जगह में भैंस घुसाकर चरा रहा था। इसका जब सिख ने विरोध किया तो शरीफुल ने लाठी डंडों से पीटना शुरु कर दिया। सिर में बुरी तरह से लाठी मार दी जिससे वह लूहलुहान होकर बेहोश हो गया। बचाव करने आई उसकी पत्नी को भी बुरी तरह पीटा। बमुश्किल दंपति ने जान बचाई।

दूसरे मामले में गांव सबलपुर की रहने वाले उर्मिला देवी के बच्चे नल पर पानी भरने गए थे। उनका मीरा देवी के बच्चों से विवाद हो गया। इसी बात को लेकर मीरा देवी, राजीव कुमार, नन्हेंलाल और मुकेश ने महिला की पिटाई कर दी। उसे लात घूसों से बुरी तरह मारा पीटा जिससे वह घायल हो गए। पुलिस ने चारों हमलावरों के खिलाफ घायल महिला का मेडिकल कराकर रिपोर्ट दर्ज की है। महिला की पिटाई से हालत खराब बताई जा रही है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें