Pilibhit News: आईडब्ल्यू व कांग्रेस नेता में नोंकझोंक का वीडियो वायरल
हिन्दुस्तान, पीलीभीत
Pilibhit News: पीलीभीत में कांग्रेस नेता कुमुद गंगवार और आईडब्ल्यू एनएल के बीच रेलवे लाइन के पास जलभराव की समस्या को लेकर तीखी नोकझोंक हुई। कुमुद गंगवार ने जलभराव की शिकायत करते हुए रेलवे अफसरों के पास नाराजगी प्रकट की। हालाँकि, हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता।

Pilibhit News: पीलीभीत। आईडब्ल्यू एनएल मीना से कांग्रेस नेता कुमुद गंगवार की कहासुनी और नोंकझोंक हो गई। रेलवे लाइन बरहा के पास जलभराव की समस्या को लेकर कांग्रेस नेता आईडब्ल्यू के कार्यालय में पहुंचे और नराजगी व्यक्त की। दरअसल पिछले दिनों रेलवे लाइन के नजदीक बस्ती के पास जलभराव की समस्या को लेकर मामला गरमाया था। इसके बाद कांग्रेस नेता ने रेलवे अफसर के पास पहुंच कर नाराजगी जताई। हालांकि हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता।

