महारैली की सफलता को बनाई गई रणनीति

महारैली की सफलता को बनाई गई रणनीति

संक्षेप:

Pilibhit News - कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव तौकीर आलम ने बैठक में 14 दिसम्बर को दिल्ली में होने वाली कांग्रेस के संगठन सृजन कार्यक्रम और महारैली पर चर्चा की। आलम ने कहा कि देश गंभीर परिस्थितियों से गुजर रहा है और पिछड़े, दलित, अल्पसंख्यक समुदायों के वोट काटे जा रहे हैं। जिले से बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं के शामिल होने की उम्मीद है।

Dec 11, 2025 12:36 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, पीलीभीत
share

पीलीभीत। कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव तौकीर आलम ने बुधवार को जिला मुख्यालय पर आयोजित बैठक में 14 दिसम्बर को दिल्ली में होने वाली कांग्रेस के संगठन सृजन कार्यक्रम और महारैली के बारे में विमर्श किया। महारैली की तैयारियों का जायजा लेकर पदाधिकारियों को दिशा निर्देश दिए गए। राष्ट्रीय सचिव तौकीर आलम के स्वागत के बाद हुई बैठक में राष्ट्रीय सचिव तौकीर आलम ने कहा कि देश विषम परिस्थितियों में गुजर रहा है। आरोप लगाते हुए कहा कि एसआईआर के जरिये पिछड़े, दलित, अल्पसंख्यक समुदायों के वोट काटे जा रहे हैं। बृज जोन से बड़ी संख्या में लोग कांग्रेस की दिल्ली महारैली में शामिल होंगे।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

कहा कि नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के सुझावों की अनदेखी की गई तो जनता के साथ मिलकर जनता की लड़ाई सड़क से संसद तक लड़ेंगें। कांग्रेस जिलाध्यक्ष हरप्रीत सिंह चब्बा ने कहा जिले से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता महारैली में शामिल होंगे। शहराध्यक्ष श्रीकृष्ण गंगवार ने भी विचार रखे। कार्यक्रम में प्रदेश प्रवक्ता कुलभूषण त्रिपाठी, बरेली कांग्रेस जिलाध्यक्ष असफाक सकलैनी, पीसीसी डॉ.नागेश चन्द्र पाठक, जाहिद खां, गुड्डू खान, हरीश मौर्य, अल्पसंख्यक कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष अनवर अनीस, पीसीसी पुष्पा गंगवार, यूसुफ मलिक, वासुदेव ठाकुर, ईश्वर दयाल पासवान, अभिनय गुप्ता गोल्डी, कांग्रेस प्रवक्ता हेमन्त मिश्र, ज्ञानेंद्र गौतम, छात्र कॉन्ग्रेस अध्यक्ष राजेश वर्मा, नरेश चन्द्र शुक्ला, अकरम अंसारी, ह्यूमन राइट्स चेयरमैन आशिया, मनोज त्रिपाठी, शुभम गुप्ता, अनवार खान, मुनेंद्र सक्सेना, कुंवरसेन पासवान, समीर अंसारी, मो कैफ, कमलेश लोधी, लेखराज राठौर, विमला देवी, नफीसा, सायरा, मुन्नी, विजय बहादुर मौर्य, सतीश चंद्र, राजू मिश्रा, जीतू मौर्य, किरनपाल सिंह, गुरमीत सिंह, मलकीत सिंह, अक्षय कुमार वर्मा, रिजवान मियां, राजीव कुमार, कमल कुमार गौड़, इमरान अंसारी, मो इरफान सिद्दीक, अहमद मो नदीम, दिलीप कुमार, मो ताहिर सिद्दीकी, अनवार खान समेत अन्य कार्यकर्ता रहे।