सौ दिनों की कार्ययोजना घोषित कर कांग्रेस का चुनावी शंखनाद
Pilibhit News - पीलीभीत में कांग्रेस जिलाध्यक्ष हरप्रीत सिंह चब्बा ने चुनावी वर्ष में अगले सौ दिनों की कार्ययोजना की घोषणा की। उन्होंने सत्तारूढ पार्टी पर वोट चोरी का आरोप लगाया और कहा कि कांग्रेस प्रदेश में 30 से ज्यादा संविधान संवाद महापंचायतें आयोजित करेगी। मनरेगा योजना को मजबूत करने का भी वचन दिया गया।

पीलीभीत। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष हरप्रीत सिंह चब्बा ने प्रेसवार्ता करते हुए कहा कि चुनावी वर्ष में अगले सौ दिनों की कार्ययोजना घोषित कर कांग्रेस का चुनावी शंखनाद करने जा रहे हैं। चब्बा ने सत्तारूढ पार्टी पर वोट चोरी और कल्याणकारी योजनाओं को कमजोर का आरोप भी लगाया। वार्ता में बताया कि एसआईआर के जरिए वोटों को काटने की साजिश की जा रही है। पर हम ऐसा नहीं होने देंगे। कांग्रेस पूरे प्रदेश में अगले सौ दिनों में कई महत्वपूर्ण कार्यों का अंजाम देगी। उन्होंने कहा कि संविधान संवाद महापंचायत हो रही है। जननायक राहुल गांधी पिछले कई वर्षों से भाजपा सरकार के संविधान बदलने के कुत्सित प्रयासों के खिलाफ एक महत्वपूर्ण और देश हित में जरूरी संघर्ष कर रहे हैं।
अगले सौ दिनों में कांग्रेस पार्टी पूरे प्रदेशभर में 30 से ज्यादा संविधान संवाद महापंचायतों के माध्यम से उप्र सरकार की असफलताओं को जनता के समक्ष उजागर करेगी। शुरूआत 24 जनवरी को सीतापुर में संविधान संवाद महापंचायत से करेंगे। बाद में लखनऊ, वाराणसी, प्रयागराज, सहारनपुर, प्रतापगढ़ होते हुए पूरे प्रदेश में बड़ी महापंचायत होंगी। बताया कि मनरेगा ने स्थाई परि संपत्तियों के अलावा रोजगार की गारंटी देकर ग्रामीण मजदूरों का सम्मान बढ़ाया। पर अब इ से कमजोर किया जा रहा है। कांग्रेस पार्टी का संकल्प है कि मनरेगा योजना को वापस लाएंगे। मजदूर के अधिकार, ग्राम सभा के अधिकार के कांग्रेस वचनबद्ध है। मनरेगा मजदूर की न्यून्तम मजदूरी 400 रूपये हो यह कांग्रेस का वचन है। एसआईआर, पंचायत चुनाव समेत कई मुद्दों पर चर्चा की गई।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


