दो पक्षों में मारपीट, क्रास रिपोर्ट दर्ज

Oct 20, 2024 12:52 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, पीलीभीत
share

Pilibhit News - थाना सुनगढ़ी के नौगवां पकड़िया में राजू ने पुलिस को तहरीर दी है कि 15 अक्टूबर को ठेले को लेकर कहासुनी के बाद स्थानीय निवासियों ने मारपीट की। राजू की मां और भाई भी घायल हुए। दूसरी ओर, रामचंद्र ने राजू...

दो पक्षों में मारपीट, क्रास रिपोर्ट दर्ज

थाना सुनगढ़ी क्षेत्र के नौगवां पकड़िया निवासी राजू पुत्र गोवर्धन ने थाना सुनगढ़ी पुलिस को तहरीर दी। जिसमें कहा गया कि 15 अक्तूबर को रात साढ़े आठ बजे घर के सामने ठेले पर चेन बांध रहा था। इस दौरान स्थानीय निवासी तिलकराम, रामचंद्र, होरीलाल और धर्मेद्र से ठेला हटाने को लेकर कहासुनी हो गई। उक्त आरोपियों ने गाली गलौच करते हुए मारपीट की। बचाने आई उसकी मां पार्वती देवी और भाई देवदत्त को भी आरोपियों ने पीट दिया। इधर दूसरे पक्ष के रामचंद्र ने थाना सुनगढ़ी पुलिस को तहरीर दी। जिसमें कहा गया कि वह अपने घर जा रहा था। रास्ते में राजू, परशुराम, देवदत्त, पार्वती देवी ने घेरकर उसके ऊपर मारपीट की। सिर पर लाठी लगने से वह घायल हो गया। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर क्रास रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

Voice of UP 🎤: यूपी का सबसे बड़ा Talent Contest— Register करो, talent दिखाओ ✨ Download App
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।