48 घंटे बाद बेटों से हुई बात तो मां बोली-अब घर आ जाओ

Mar 03, 2026 01:50 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, पीलीभीत
share Share
Follow Us on

Pilibhit News - पीलीभीत/अमरिया में शुमायल और फैसल, जो दुबई में मल्टीनेशनल कंपनी में काम कर रहे हैं, ईरान-इजरायल युद्ध के कारण अपने परिवार से संपर्क नहीं कर पा रहे थे। उनकी मां शाहीन ने चिंता व्यक्त की, लेकिन 48 घंटे बाद दोनों बेटों से बात हुई। वे सुरक्षित हैं, लेकिन युद्ध खत्म होने का इंतजार कर रहे हैं।

48 घंटे बाद बेटों से हुई बात तो मां बोली-अब घर आ जाओ

पीलीभीत/अमरिया। पिछले करीब चार साल पहले शुमायल और फैसल गायबोझ अमरिया से दुबई गई थे। इंजीनियर होने के कारण वहां मल्टीनेशनल कंपनी में लग लग गए और आराम से जीवन यापन हो रहा था। पर ईरान और इजरायल के बीच जंग हुई तो यहां परिजनों को चिंता फिकर हो गई। पहले तो मां शाहीद की बात ही नहीं हो सकी। लगातार बिगड़ते माहौल के बाद मां का कलेजा मुहं का आया कि दोनों बेटे न जाने किस हाल में में होंगे। पर करीब 48 घंटे बाद अंतत: बात हो गई। इस पर शाहीन ने बेटों से कहा कि अब बहुत हुआ जंग रुके तो घर आ जाओ।

अमरिया के गायबोझ निवासी मोहम्मद आमिर अब इस दुनिया में नहीं हैं। पर उनके बेटे शुमायल और फैसल ने घर को बखूबी संभाला है। यहां मां और अन्य भाई बहन रहते हैं। शुमायल और फैसल दुबई के आबूधाबी में रहते और काम करते हैं। पहले दिन ही जहां पर वे काम करते हैं उससे करीब 25 किमी. पर धमाके हुए। सभीस निश्चिंत थे। पर एकाएक अगला धमाका उनकी मौजूदगी के केवल पांच किमी. की दूरी पर हो गया। इससे दोनों घबरा गए। दुबई में सरकार ने घर से बाहर न निकलने देने की एडवायजरी जारी की। केवल पांच किमी. दूर हुआ धमाका बीते दिवस जंग शुरू होने के बाद दुबई के आबूधाबी से यहां परिजनों का संपर्क नहीं हुआ तो शुमायल और फैसल की मां शाहीन घबरा गई। करीब 48 घंटे बाद दिल का चैन आया। तब कहीं जाकर सुकून मिला। परिजनों ने एक एक कर कॉल पर बात की और एक दूसरे से खैरियत पूछी। दुबई में एक मल्टीनेशनल कंपनी में काम करने वाले दोनों ही भाईयो ने बताया कि दुबई में ईरान के द्वारा धमाके किए जा रहे हैं। पर हम सभी सेफ है। आप चिंता मत करो अम्मी बात होते ही आंखों में आंसू लाते हुए शाहीन ने बेटों से कहा कि अब बहुत हुआ अब घर आ जाना। जैसे ही जंग खत्म हो तो इत्तला करना। पर उनके दोनों बेटों ने बताया कि मां आप चिंता मत करो। हम सब यहां खैरियत से हैं। अभी इंटरनेशनल फ्लाईट बंद है। अभी तो घर से भी नहीं निकल सकते है। आप लोग परेशान न हों हम दोनो भाई ठीक हैं। तीन माह पहले ही गए हैं दोनों शाहीन ने बताया कि दोनो ही भाई अभी तीन माह पहले ही दुबई से आबूधाबी गए थे और वहां ऐसी मुसीबत में फंस गए है। जंग से किसी का भला नहीं है। अब जंग खत्म होनी चाहिए ।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।