
संपूर्ण समाधान दिवस में अनुपस्थित अधिकारियों का वेतन रोका, जवाब तलब
संक्षेप: Pilibhit News - संपूर्ण समाधान दिवस : डीएम ने मौके पर दो शिकायतों का किया निस्तारणसंपूर्ण समाधान दिवस में अनुपस्थित अधिकारियों का वेतन रोका, जवाब तलबसंपूर्ण समाधान दि
कलीनगर, संवाददाता। कलीनगर तहसील सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित किया गया। फरियादियों की समस्याएं सुनी गई। मौके पर चार शिकायतों का निस्तारण किया गया। संपूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने की। कुल 14 शिकायती पत्र प्राप्त हुए, जिसमें से मौके पर दो शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया। डीएम ने कहा कि अधिकारी स्वयं शिकायकर्ता की शिकायतों के निस्तारण के लिए मौका मुआयना करें। दोनों पक्षों को बुलाकर निस्तारण करें। इस मौके पर एसडीएम महिपाल सिंह, तहसीलदार वीरेंद्र कुमार, नायब तहसीलदार अक्षय कुमार, सीएमओ डॉ.आलोक कुमार, एआर कोआपरेटिव डॉ.प्रदीप कुमार सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी चंद्र मोहन विश्नोई, डीएसओ विकास कुमार, जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी सुरेश मौर्य, तहसीलदार कलीनगर समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।

विधायक और डीएम ने श्री वृंदावन गोशाला का किया उद्घाटन गजरौला। बरखेड़ा विधायक जयद्रथ उर्फ प्रवक्तानंद और डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने ब्लाक मरौरी के तहत श्री वृंदावन अस्थाई गोशाला गांव गजरौला कलां सहराई में हवन-पूजन और फीता काटकर उद्घाटन किया। विधायक ने कहा कि सहभागिता योजना में अधिकाधिक गोवंशों को पशुपालकों को दिया जाए। सरकार द्वारा गोशाला से गाय लेने पर गोपालक को प्रत्येक गाय के खान-पान के लिए धनराशि दी जा रही है। डीएम ने गोवंश की सेवा करने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान एसडीएम श्रद्धा सिंह समेत अन्य मौजूद रहे। गैरहाजिर अफसरों का वेतन रोकने के निर्देश डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने संपूर्ण समाधान दिवस पर गैरहाजिर अधिकारियों से स्पष्टीकरण तलब कर वेतन रोकने के निर्देश दिए। जल निगम ग्रामीण के अधिशासी अभियंता, लोनिवि के प्रांतीय खंड के अधिशासी अभियंता, सिंचाई-बाढ़ खंड के अधिशासी अभियंता, डीएचओ, सहायक निदेशक मत्स्य ने स्वयं उपस्थित न होकर अपनी अधीनस्थों को समाधान दिवस में भेजा। डीएम ने अनुपस्थित अधिकारियों के अग्रिम आदेशों तक वेतन आहरण पर रोक लगाई। साथ ही स्पष्टीकरण भी तलब किया। कलीनगर में ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के अधिशासी अभियंता अनुपस्थित रहे। इनका अग्रिम आदेशों तक एक दिन का वेतन नो वर्क नो पे के आधार पर काटने और दो दिन के अंदर स्पष्टीकरण देने को कहा गया है। अमरिया में तीन शिकायतें निस्तारित फोटो 29 : अमरिया के संपूर्ण समाधान दिवस में शिकायतें सुनते हुए तहसीलदार। अमरिया। तहसीलदार विदेह सिंह की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित किया गया, जिसमें चार शिकायतें प्राप्त हुई। तीन का मौके पर निस्तारण किया गया। शेष शिकायतें संबंधित अधिकारियों को जल्द निस्तारित करने को निर्देशित किया गया। इस मौके पर कानूनगो, हल्का लेखपाल आदि मौजूद रहे। एसडीएम ने सुनी पीड़ितों की शिकायतें बीसलपुर। तहसील सभागार में सम्पूर्ण समाधान दिवस में एसडीएम नागेंद्र पांडेय ने पीड़ितों की शिकायतें सुनीं। शिकायतों का गुणवत्ता के साथ निस्तारण के निर्देश दिए। समाधान दिवस में अधिकांश शिकायतें चकरोड पर कब्जा एवं राजस्व से संबंधित आईं। राजस्व विभाग के अधिकारियों को शिकायतों का निस्तारण कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए। इस दौरान सीओ प्रगति चौहान, तहसीलदार हबीब अंसारी सहित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




