एसडीएम से शिकायत, जांच के आदेश
Pilibhit News - अमरिया में 53 लोगों के गलत तरीके से ऑनलाइन विलोपित किए जाने की शिकायत की गई है। समाजवादी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के सचिव सतेंद्र कुमार मौर्य ने एसडीएम मयंक गोस्वामी से संपर्क किया। जांच के आदेश जारी किए गए हैं और बीएलओ सत्यापन होगा। अगर जानबूझकर गुमराह किया गया तो कार्यवाही की जाएगी।

अमरिया। फार्म सात के अंतर्गत 53 लोगों के गलत तरह से ऑनलाइन विलोपित किए जाने की शिकायत एसडीएम मयंक गोस्वामी से की गई है। मामले में नायब तहसीलदार को जांच के आदेश दिए गए हैं। समाजवादी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव सतेंद्र कुमार मौर्य ने सदर में विस अध्यक्ष हाजी इम्तियाज अल्वी के साथ पहुंच कर एसडीएम से शिकायत की। इसमें कहा गया है कि ऑनलाइन आवेदन कर कुछ लोगों को गलत तरह से विलोपित दिखाया गया है। जबकि वे मौके पर मौजूद है। एसडीएम मयंक ने बताया कि बीएलओ सत्यापन कर लेंगे। सही काम ही किया जाएगा। अगर किसी ने जानबूझ कर गुमराह करने की कोशिश की है तो कार्यवाही की जाएगी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


