Pilibhit News: रोपण के लिए पौधों को मिली जमीन

हिन्दुस्तान, पीलीभीत
Follow us on Google News
share

Pilibhit News: पूरनपुर में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में कई दिनों से पड़े पौधे सूखने के कगार पर थे। हिंदुस्तान अख़बार द्वारा खबर प्रकाशित होने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने पौधों को रोपित किया। इन पौधों को जुलाई में लाया गया था, लेकिन रोपण नहीं होने के कारण वे मुरझा गए थे। अब उनकी देखभाल की आवश्यकता है।

Pilibhit News: रोपण के लिए पौधों को मिली जमीन

Pilibhit News: पूरनपुर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) परिसर में रोपण के लिए लाए गए पौधों को आखिरकार जमीन मिल गई। कई दिनों से परिसर के एक कोने में पड़े पौधे पानी और देखरेख के अभाव में सूखने की कगार पर पहुंच गए थे। इस मामले को हिन्दुस्तान ने प्रमुखता से प्रकाशित किया। खबर छपते ही स्वास्थ्य विभाग के जिम्मेदारों ने मामले का संज्ञान लिया और पौधों का रोपण करा दिया। सीएचसी परिसर में हरियाली बढ़ाने के उद्देश्य से जुलाई माह में पौधे लाए गए थे, लेकिन रोपण नहीं होने से वह काफी समय तक एक स्थान पर ही पड़े रहे। तेज धूप और पानी न मिलने के कारण कई पौधे मुरझा गए थे।

इससे पौधारोपण अभियान की व्यवस्था पर सवाल उठ रहे थे।हिंदुस्तान में खबर प्रकाशित होने के बाद जिम्मेदारों ने आनन-फानन में पौधों को परिसर में निर्धारित स्थानों पर लगवाया। साथ ही आसपास की साफ-सफाई भी कराई गई। पौधों के रोपण के बाद अब उनके संरक्षण और नियमित देखभाल की जरूरत है, ताकि अभियान के तहत लगाए गए पौधे पेड़ बन सकें।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsपीलीभीतPilibhit News: रोपण के लिए पौधों को मिली जमीन