सती मठिया पर हुआ होली मिलन कार्यक्रम
Pilibhit News - पूरनपुर के मोहल्ला लाइनपार साहूकारा में सती मठिया पर गुरुवार को होली मिलन कार्यक्रम आयोजित हुआ। समिति ने हवन पूजन किया और सभी को होली की शुभकामनाएं दीं। विधायक बाबूराम पासवान ने मठिया के जीर्णोद्धार पर चर्चा की और नगर पालिका अध्यक्ष शैलेंद्र गुप्ता ने जीर्णोद्धार का आश्वासन दिया।

पूरनपुर। नगर के मोहल्ला लाइनपार साहूकारा में स्थित सती मठिया पर गुरुवार को समिति की ओर से होली मिलन कार्यक्रम हुआ। समिति के लोगों ने परिसर में हवन पूजन किया। इस दौरान हुए कार्यक्रम में सभी को होली पर्व की बधाई दी गईं। इस दौरान मठिया के जीर्णोद्धार पर चर्चा हुई। विधायक बाबूराम पासवान ने समिति के लोगों से इस संबंध में लिखकर देने को कहा। उन्होंने कहा कि एसडीएम से परिसर की तूदाबंदी और जीर्णोद्धार को लेकर बात की जाएगी। नगर पालिका अध्यक्ष शैलेंद्र गुप्ता ने भी समिति को मठिया का जीर्णोद्धार कराने का आश्वासन दिया। होली मिलन कार्यक्रम में सती मठिया समिति के पदाधिकारियों के अलावा अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


