डंफर की टक्कर से बाइक ई-रिक्शा में घुसी, पांच घायल

Apr 08, 2026 12:47 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, पीलीभीत
share

Pilibhit News - बरखेड़ा में डंफर और बाइक की टक्कर से पांच लोग घायल हो गए। ई रिक्शा के चालक के अनुसार, डंफर ने बाइक को टक्कर मारी, जिससे ई रिक्शा पलट गया। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, और गंभीर रूप से घायल दो व्यक्तियों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

डंफर की टक्कर से बाइक ई-रिक्शा में घुसी, पांच घायल

बरखेड़ा। डंफर से टकराने के बाद बाइक सवार ई रिक्शा से भीड़ गया। हादसे में पांच लोग घायल हो गए। सभी को सीएचसी में भर्ती कराया गया है। ई रिक्शा के चालक अमित कुमार ने बताया कि मंगलवार देर शाम सवा सात बजे गांव मचवाखेड़ा के पास बीसलपुर से पीलीभीत जा रहे डंफर ने बाइक में सामने से टक्कर मार दी। भीषण टक्कर होने से बाइक पीछे से आ रहे ई रिक्शा से टकरा गई। इससे अनियंत्रित ई रिक्शा पलटा गया। हादसे में ई रिक्शा सवार प्रेमपाल, सुरेश पाल, मदनलाल, एकांश निवासी ज्योरहा कल्यानपुर घायल हो गए । जबकि अमरिया के गांव टोटरपुर निवासी बाइक सवार चन्द्रपाल गंभीर रुप से घायल हो गया।

बाइक सवार गांव भैसहा गवालपुर निवासी अपने रिस्तेदार के घर जा रहा था। हादसे के बाद चालक डंफर लेकर भाग गया। घायल चंद्रपाल और सुरेश पाल की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।