नगर पालिका में अधिष्ठान लिपिक, एकाउंटेंट समेत पांच को नोटिस

नगर पालिका में अधिष्ठान लिपिक, एकाउंटेंट समेत पांच को नोटिस

संक्षेप:

Pilibhit News - बीमार सफाई कर्मी अमन और उसके परिवार ने नगर पालिका पहुंचकर पगार न मिलने पर नाराजगी जताई। अमन की पत्नी सपना और भाई विक्की पेट्रोल लेकर पहुंचे थे। जांच अधिकारी ने मामले की जांच शुरू कर दी है और पांच...

Sep 15, 2025 03:25 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, पीलीभीत
share

पीलीभीत। बीमार होने के बाद पेट्रोल हाथ में लेकर पगार न मिलने से आहत सफाई कर्मी और उसके परिवार के पालिका परिसर पहुंचने के मामले में वादी पक्ष के बयान दर्ज कर लिए गए। जांच अधिकारी नायब तहसीलदार ने नगर पालिका में अधिष्ठान लिपिक, एकाउटेंट समेत पांच को नोटिस जारी किया गया है। सभी के बयान लिए जाएंगे। बीती 11 सितंबर को वार्ड चार में सफाई कर्मी अमन पुत्र लालता प्रसाद अपनी पसत्नी सपना, भाई विक्की और पुत्र के साथ पालिका परिषद पहुंच गया था। अमन पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहे हैं। पत्नी सपना के मुताबिक इसका उन्होंने मेडिकल दाखिल कर दिया था।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

इसके बाद भी पगार रोक दी गई। नाराजगी जताने परिवार पालिका पहुंचा तो लिपिक मुंह बचा कर चुपचाप खिसक लिए। कर्मी की पत्नी सपना, बेटा और भाई विक्की के हाथ में पेट्रोल और लगाए गए आरोपों के बाद में पालिका में खलबली मच गई थी। परिजनों ने नाम लेकर जिम्मेदारों पर तमाम आरोप लगाए। जिम्मेदार लोग एक दूसरे पर जिम्मेदारी टाल कर बचते रहे थे पर मामला डीएम के पास पहुंचने पर जांच अधिकारी नायब तहसीलदार ऋषि मिश्रा को बना दिया गया था। नायब तहसीलदार ने पीड़ित अमन और उनकी पत्नी सपना व भाई विक्की के बयान लिए। इसके बाद अधिष्ठान लिपिक सतेंद्र कुमार, एकाउटेंट रोशन लाल, सफाई नायक विकेश कुमार, सफाई निरीक्षक साबिर अली, टैक्स इंस्पेटर कमलेश सिंह को नोटिस जारी किया गया है। ताकि मामले में बयान लेकर जांच रिपोर्ट जिलाधिकारी को दी जा सके। मामले में अधिष्ठान लिपिक सतेंद्र कुमार ने बताया था कि जितने दस्तावेज मिले थे। उसकी पगार बना दी है। बाकी के मेडिकल और हाजरी के कागज नहीं मिले हैं। वहीं सफाई नायक विकेश ने बताया था कि मैनें सभी की हाजरी संबंधित पटल पर भेज दी है। सैलरी बनाई जानी चाहिए। पीड़ित पक्ष के बयान लिए जा चुके हैं। अब बाकी पांच अन्य के बयान लिए जाना शेष है। सभी को नोटिस जारी कर बयान देने के लिए कहा गया है। बयान लेने के बाद पूरी रिपोर्ट जिला प्रशासन को देंगे। - ऋषि मिश्रा, नायब तहसीलदार