Pilibhit News: सिविल सर्विसेज खेलकूद में कर्मचारी-अधिकारियों ने दिया ट्रायल्स, दिखाएंगे प्रतिभा

हिन्दुस्तान, पीलीभीत
Follow us on Google News
share

Pilibhit News: पीलीभीत में गांधी स्टेडियम में सिविल सर्विसेज की जनपदीय खेलकूद चयन ट्रायल्स प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। सरकारी विभागों के कर्मचारियों ने भाग लिया और चयनित खिलाड़ी मंडलीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। विभिन्न खेलों के ट्रायल्स हुए, जिसमें कई खिलाड़ियों का चयन किया गया।

Pilibhit News: सिविल सर्विसेज खेलकूद में कर्मचारी-अधिकारियों ने दिया ट्रायल्स, दिखाएंगे प्रतिभा

Pilibhit News: पीलीभीत। खेल विभाग के गांधी स्टेडियम में सिविल सर्विसेज की जनपदीय खेलकूद चयन ट्रायल्स प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें सरकारी विभागों के कर्मचारी और अधिकारियों ने प्रतिभाग किया। चयनित खिलाड़ी मंडलीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने जाएंगे।

प्रतियोगिता का आयोजन

जिला क्रीड़ा अधिकारी राजेश कुमार गौड़ की मौजूदगी में सिविल सर्विसेज खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें शारदा सागर खंड, माध्यमिक शिक्षा विभाग, पंचायती राज विभाग, बाढ़ खंड समेत विभागों के कर्मचारियों ने भाग लिया। स्टेडियम में सबसे पहले सिविल सर्विसेज प्रतियोगिता के लिए कर्मचारियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। स्वास्थ्य परीक्षण के बाद संबंधित खेल में ट्रायल्स लिया गया।

खिलाड़ियों का चयन

बाढ़ खंड के अधिशासी अभियंता आशुतोष कुमार और राजकीय पॉलीटेक्निक की शिक्षिका प्रवेश सिंह ने एथलेटिक्स में भाग लिया। कई अन्य खेल हुए। पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इण्टर कॉलेज खमरिया पुल (पीलीभीत) के स्टाफ ने जनपद स्तरीय खेल चयन ट्रायल (सर्विस श्रेणी) में जनपद टीम में अपना स्थान सुनिश्चित किया है। विद्यालय के प्रवक्ता नवनीत आनंद वर्मा एवं कनिष्ठ सहायक कार्तिक कुमार सिंह का चयन क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए हुआ है। जनपद टीम में हुआ है। अब मंडल स्तरीय प्रतियोगिता में जनपद पीलीभीत का प्रतिनिधित्व करेंगे। कालेज के प्रवक्ता कुलदीप कुमार का चयन टेबल टेनिस प्रतियोगिता के लिए जनपद टीम में हुआ है।

भविष्य की कामना

डीआईओएस विजय सिंह यादव, प्रधानाचार्य बबितारानी, जिला क्रीड़ा अधिकारी राजेश कुमार गौड़, वीरेंद्र कुमार यादव ने उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

✦सिविल सर्विसेज खेलकूद चयन ट्रायल्स का आयोजन कहाँ हुआ?−
सिविल सर्विसेज खेलकूद चयन ट्रायल्स का आयोजन गांधी स्टेडियम, पीलीभीत में हुआ।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsपीलीभीतPilibhit News: सिविल सर्विसेज खेलकूद में कर्मचारी-अधिकारियों ने दिया ट्रायल्स, दिखाएंगे प्रतिभा