ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश पीलीभीतआर्ट एंड क्राफ्ट प्रतियोगिता में बच्चों ने उकेरी प्रतिभा

आर्ट एंड क्राफ्ट प्रतियोगिता में बच्चों ने उकेरी प्रतिभा

द वरडेंट स्कूल में आर्ट एंड क्राफ्ट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें कक्षा दो से सात तक के बच्चों ने हिस्सा लिया और अपनी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन करने वाले...

आर्ट एंड क्राफ्ट प्रतियोगिता में बच्चों ने उकेरी प्रतिभा
हिन्दुस्तान टीम,पीलीभीतTue, 30 Jul 2019 12:43 AM
ऐप पर पढ़ें

द वरडेंट स्कूल में आर्ट एंड क्राफ्ट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें कक्षा दो से सात तक के बच्चों ने हिस्सा लिया और अपनी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन करने वाले छात्रों की हौसला आफजाई की गई।

कला प्रतियोगिता में कक्षा दो से सात तक के बच्चों में दुआ, फाजिया, हस्सान, अशरफा, अरमीश और फिजा ने पहला स्थान पाया। क्राफ्ट प्रतियोगिता में बच्चों ने घर में बनी सामग्रियों का प्रयोग कर कई मनमोहक नमूने तैयार किए। इसमें सिदरा, सादमा, अलीना, इंशा, अलशिफा, प्रभजोत, फातिमा, सोनू, अरहाम, अब्बास, अरसलान, अरमीश, जरीन, फतेह आदि बच्चों ने अच्छा प्रदर्शन किया। प्रतियोगिताओं के निर्णायक मंडल में फरहाना चिश्ती और फरहा रहीं। प्रधानाचार्य मोहम्मद फुरकान ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति में कोई न कोई प्रतिभा छिपी होती है इससे उनको चाहिए कि उस प्रतिभा को पहचानकर उजागर करें। उन्होंने बच्चों की हौसला अफजाई करते हुए प्र्रतियोगिताओं में और भी अच्छा प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर प्रबंधक मोहम्मद असद, जेबा, तसलीम, कपिल जायसवाल, विजय मिश्रा, उरुजनूरी सहित स्कूल का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें