गजरौला थाना क्षेत्र में बाल विवाह रुकवाया
Pilibhit News - पीलीभीत में चाइल्ड हेल्पलाइन को बाल विवाह की शिकायत मिली। जांच में पता चला कि बालिका नाबालिग है और उसके माता-पिता ने उसकी शादी की तैयारियां कर ली थीं। अधिकारियों ने बाल विवाह रुकवाया और बालिका को पढ़ाई जारी रखने की सलाह दी। उसे बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा।

पीलीभीत। चाइल्ड हेल्पलाइन को किसी व्यक्ति ने थाना गजरौला क्षेत्र में एक व्यक्ति द्वारा अपनी पुत्री का बाल विवाह कराए जाने की शिकायत दर्ज कराकर बाल विवाह रूकवाने की मांग की। सूचना प्राप्त होने के बाद जिला प्रोबेशन अधिकारी अनुराग श्याम रस्तोगी के निर्देश पर थाना एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग एवं महिला कल्याण विभाग की टीम थाना पुलिस की सयुक्त टीम ने थाना गजरौला के एक ग्राम में बाल विवाह की शिकायत मिलने पर जांच की, तो मामला सही पाया गया। जांच करने पर पाया गया कि बालिका अभी नाबालिग है तथा बालिका ने अभी हाईस्कूल की परीक्षा दी। बालिका अभी और पढ़ना चाहती है, लेकिन उसके माता-पिता द्वारा बालिका का बाल विवाह 20 अप्रैल 2026 को पीलीभीत के बरखेड़ा क्षेत्र के एक ग्राम के एक व्यक्ति के साथ करने जा रहे थे।
विवाह की लगभग सभी तैयारियां पूरी हो गई थी। फिलहाल संयुक्त जांच टीम ने बालिका के परिजनों को बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम की जानकारी देकर सख्त हिदायत देते हुए बाल विवाह रुकवा दिया। बालिका को अग्रिम कार्यवाही के लिए उसके माता-पिता द्वारा बाल कल्याण समिति पीलीभीत के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा। संयुक्त जांच टीम में संरक्षण अधिकारी मीनाक्षी पाठक, प्रभारी निरीक्षक थाना एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग गोविंद सिंह, परियोजना समन्वयक निर्वान सिंह, कांस्टेबल भानू प्रताप उपस्थित रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


