सफाई न देखकर फिर भड़के सीएमओ, एमओआईसी को दी हिदायत

सफाई न देखकर फिर भड़के सीएमओ, एमओआईसी को दी हिदायत

संक्षेप:

Pilibhit News - पूरनपुर में मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आलोक कुमार ने सीएचसी का अचानक निरीक्षण किया। गंदगी देखकर उन्होंने एमओआईसी को दो बार सफाई कराने के निर्देश दिए। सफाई कर्मियों को तलब किया गया और लापरवाही पर सख्त...

Sep 15, 2025 03:27 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, पीलीभीत
share

पूरनपुर। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आलोक कुमार रविवार की दोपहर बाद अचानक सीएचसी पहुंच गए। यहां पर उनको फिर से जब गंदगी और साफ सफाई नहीं मिली तो पारा चढ गया। इसपर नाराजगी जताते हुए एमओआईसी को दिन में दो बार पोछा लगवाने के निर्देश दिए। इसके अलावा सफाई कर्मियों को भी तलब किया गया। सीएमओ दोपहर करीब तीन बजे अचानक सीएचसी पहुंच गए। यहां आते ही एमओआईसी भी आ गए। पर्चा काउंटर पर जैसे ही सीएमओ आए और वहां साफ सफाई न होना देखकर भडक गए। उन्होंने एमओआईसी की फटकार लगाते हुए कहा कि कितनी बार कहा जाए कि सफाई पर ध्यान दो।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

मौके पर ही चीफ फार्मासिस्ट जितेंद्र कुमार को मौके पर बुला लिया। सीएमओ ने चीफ फार्मासिस्ट से सफाई कर्मियों के बारे में पूछा। कहा कि कम से कम दो बार पोछा आदि कराया जाए। जो सफाई कर्मी न मिले उसके खिलाफ कार्रवाई करते हुए वेतन रोके। यहां से सीएमओ प्रसूताओं के वार्ड में आए। प्रसूताओं से जानकारी ली। लाइट न होने पर पंखा न चलने की बात सामने आने पर जनरेटर चलवाने के लिए कहा। कुछ महिलाएं जीना पर थी इसपर एमओआईसी को अतिरिक्त बेंच डलवाने और सीमेंट की बनवाने के निर्देश दिए। इससे पूर्व सीएमओ ने शेरपुर पीएचसी का भी निरीक्षण किया। यहां पर अरोग्य मेला चल रहा था। स्टाफ की मौजूदगी पाई गई। सीएमओ ने बताया कि एमओआईसी डॉ. मनीष राज शर्मा को साफ सफाई को लेकर निर्देश दिए गए है। काम में लापरवाही बरतन वाले सफाई कर्मियों का वेतन काटने और रिपोर्ट देने को कहा है।