ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश पीलीभीतसंकल्प दिवस में मनाया छोटे लोहिया का जन्मदिन

संकल्प दिवस में मनाया छोटे लोहिया का जन्मदिन

समाजवादी पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं राज्य सभा सांसद छोटे लोहिया स्व.जनेश्वर मिश्र जी का जन्मदिवस पार्टी कार्यालय पर संकल्प दिवस के रूप में मनाया गया। चित्र पर पुष्प माला अर्पित कर छोटे...

संकल्प दिवस में मनाया छोटे लोहिया का जन्मदिन
हिन्दुस्तान टीम,पीलीभीतTue, 06 Aug 2019 12:22 AM
ऐप पर पढ़ें

समाजवादी पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं राज्य सभा सांसद छोटे लोहिया स्व.जनेश्वर मिश्र जी का जन्मदिवस पार्टी कार्यालय पर संकल्प दिवस के रूप में मनाया गया। चित्र पर पुष्प माला अर्पित कर छोटे लोहिया को नमन किया गया । इस दौरान एक गोष्ठी का आयोजन भी किया गया।

सपा जिलाध्यक्ष आनन्द सिंह यादव की अध्यक्षता में समाजवादी पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं राज्य सभा सांसद छोटे लोहिया का जन्मदिवस संकल्प दिवस के रूप में मनाया गया। चित्र पर माल्यापर्ण करने के बाद विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिलाध्यक्ष आनन्द सिंह यादव ने छोटे लोहिया के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि स्व.जनेश्वर मिश्र समाजवादी विचारधारा एवं बड़े आन्दोलनों के बड़े नेता थे।1992 में पत्नी की तबियत बहुत खराब थी, जिसके बावजूद सूचना मिली कि मुलायम सिंह यादव जेल चले गये हैं। उन्होंने आन्दोलन की कमान संभालने का काम किया। गोष्ठी में पूर्व कैबिनेट मंत्री हाजी रियाज अहमद ने छोटे लोहिया स्व.जनेश्वर मिश्र के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि स्व.जनेश्वर मिश्र छात्र जीवन से लेकर अन्तिम समय तक जन आन्दोलनों की अगुवाई करते रहे। उनके शब्द समाजवादियों को यदि देश की तकदीर बदलनी है तो भारी बलिदानों के लिए तैयार रहना होगा आज भी कानों में गूंजते हैं। गोष्ठी में डा.राममूर्ति गंगवार, अनिल कश्यप, सन्तोष वाल्मीकि, सुरेश कश्यप, कमलेश परिहार, मो.वाजिद फरीदी, अय्यूब खां, मो.आरिफ, आशीष सिंह चौहान, तौफीक खां, रविन्द्र वर्मा, तनवीर खां, राजकुमार भोजवाल, दीपक वर्मा,मो.आरिश, इम्तियाज अल्वी,मो.उस्मान ,प्रदीप सोनकर व शहर विधानसभा अध्यक्ष असलम जावेद अंसारी आदि ने अपने विचार व्यक्त किए।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें