Pilibhit News: सीएचसी-पीएचसी में आज से बदलेगा ओपीडी का समय
Pilibhit News: पीलीभीत में मौसम के परिवर्तन के चलते सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों (सीएचसी) और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों (पीएचसी) में ओपीडी का समय बदल गया है। अब यह सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक चलेगा। नया समय शीतकाल तक लागू रहेगा, और चिकित्सकों को इसी अनुसार सेवा देने के निर्देश दिए गए हैं।

Pilibhit News: पीलीभीत। मौसम में बदलाव के साथ जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों (सीएचसी) और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों (पीएचसी) में ओपीडी का समय गुरुवार से बदल जाएगा। अब सभी सीएचसी और पीएचसी में मरीजों को सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक चिकित्सकीय परामर्श और उपचार की सुविधा मिलेगी। ओपीडी का यह नया समय शीतकाल तक लागू रहेगा। स्वास्थ्य विभाग की ओर से मौसम के अनुसार अस्पतालों के संचालन समय में बदलाव किया गया है। अब तक निर्धारित समय के अनुसार संचालित हो रही ओपीडी गुरुवार आज से नए समय पर शुरू होगी। चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों को भी इसी समय के अनुसार ओपीडी में अपनी सेवाएं देने के निर्देश हैं।
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार मौसम में परिवर्तन के साथ ही ओपीडी का समय बदला गया है। शीतकाल समाप्त होने के बाद ओपीडी के समय में फिर बदलाव किया जाएगा।मेडिकल कॉलेज में समय यथावतमेडिकल कॉलेज एवं संबद्ध चिकित्सालय की ओपीडी के समय में फिलहाल कोई बदलाव नहीं किया गया है। मेडिकल कॉलेज में मरीजों को पहले से निर्धारित समय के अनुसार ही ओपीडी की सुविधा मिलती रहेगी। सीएचसी और पीएचसी के समय में बदलाव का असर मेडिकल कॉलेज की ओपीडी पर नहीं होगा।

