ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश पीलीभीतविमला, प्रदीप और नूर अहमद को मिली चेयरमैनी

विमला, प्रदीप और नूर अहमद को मिली चेयरमैनी

पीलीभीत जिले में निकाय चुनाव के कुल नौ सीटों के लिए हुए चुनाव के परिणाम शुक्रवार को घोषित कर दिए गए। दो पर भाजपा, तीन पर सपा, दो पर बसपा और एक सीट पर निर्दलीय प्रत्याशी विजयी...

विमला, प्रदीप और नूर अहमद को मिली चेयरमैनी
हिन्दुस्तान टीम,पीलीभीतSat, 02 Dec 2017 02:08 AM
ऐप पर पढ़ें

पीलीभीत जिले में निकाय चुनाव के कुल नौ सीटों के लिए हुए चुनाव के परिणाम शुक्रवार को घोषित कर दिए गए। दो पर भाजपा, तीन पर सपा, दो पर बसपा और एक सीट पर निर्दलीय प्रत्याशी विजयी रहा।

पीलीभीत में तीन नगर पालिका और छह नगर पंचायतें हैं। पीलीभीत नगर पालिका से निर्दलीय प्रत्याशी विमला जायसवाल ने भाजपा प्रत्याशी डा. दिव्या मिश्रा को सात हजार से अधिक वोटों से हराया। वहीं पूरनपुर नगर पालिका में भाजपा प्रत्याशी प्रदीप जायसवाल लल्लन ने सपा के डा. मुन्ने खां को 1400 वोटों से पराजित किया। बीसलपुर नगर पालिका से सपा प्रत्याशी नूर अहमद अंसारी ने प्रतिद्वंद्वी निर्दलीय प्रत्याशी छेदालाल जायसवाल को 2200 वोटों से हराया। जहानाबाद नगर पंचायत में भी भाजपा को जीत मिली। यहां भाजपा की ममता ने सपा के एजाज अहमद को 700 वोटों से हराया। बरखेड़ा में सपा की इदरीसन ने निर्दलीय सोनल को करीब एक हजार वोटों से मात दी।

बिलसंडा में एक बार फिर अटल जायसवाल जीत गए। उन्होंने बसपा प्रत्याशी की हैसियत से रमेश चंद्र को 1300 से अधिक वोटों से हराया। कलीनगर में बसपा के ही ताहिर खां ने मुकेश को 25 वोटों से हराया। न्यूरिया में कांग्रेस प्रत्याशी माजदा ने सपा की कमरुल 1700 से ज्यादा वोटों से हरा दिया। मझोला में अजय गोयल को हार का सामना करना पड़ा। यहां सपा के मुन्ने खां ने अजय गोयल को 178 वोटों से हरा दिया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें