Hindi NewsUttar-pradesh NewsPilibhit NewsCelebration of Dhantwari Jayanti in Pilibhit Honoring Ayurvedic Doctors
भगवान धनवंतरि जयंती धूमधाम से मनाई, हवन पूजन किया

भगवान धनवंतरि जयंती धूमधाम से मनाई, हवन पूजन किया

संक्षेप:

Pilibhit News - पीलीभीत में भगवान धनवंतरि जयंती धूमधाम से मनाई गई। नीमा एसोसिएशन ने धनवंतरि दिवस पर चिकित्सकों को सम्मानित किया। ललित हरि राजकीय आयुर्वेदिक महाविद्यालय में हवन-पूजन का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में कई...

Oct 19, 2025 02:54 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, पीलीभीत
share Share
Follow Us on

पीलीभीत, संवाददाता। जिलेभर में भगवान धनवंतरि जयंती धूमधाम से मनाई गई। वहीं नीमा एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने धनवंतरि दिवस मनाया। इस दौरान दो चिकित्सकों को सम्मानित किया गया। ललित हरि राजकीय आयुर्वेदिक महाविद्यालय में प्राचार्य डॉ. एसएस बेदार की मौजूदगी में भगवान धनवतंरि जयंती मनाई गई। वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ हवन-पूजन कराया गया, जिसमें प्राचार्य समेत शिक्षक-शिक्षिकाएं और मेडिकल स्टूडेंट्स मौजूद रहे। हवन पूजन में सभी ने आहुतियां दी। पूजा के बाद सभी को प्रसाद वितरित किया गया। इस मौके पर डॉ.हरि शंकर मिश्र, राधा रमण पांडेय समेत चिकित्सक मौजूद रहे। शहर के एक होटल में नेशनल इंटीग्रेटेड मेडिकल एसोसिएशन-नीमा की ओर से भगवान धनवंतरि दिवस धूमधाम से मनाया गया।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

कार्यक्रम के प्रारंभ में भगवान धनवंतरि दिवस की विस्तार से व्याख्या और उपासना की। धवंतरि का सभी सदस्यों ने पूजन किया। नीमा के वरिष्ठ डॉ.राघवेंद्र मोहन और राजीव शंखधार को आयुर्वेद सेवाओं के प्रति समर्पण के लिए सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि रीजनल आयुर्वेद अधिकारी डॉ.भारत ज्योति ने आयुर्वेद की सेवा के प्रति समर्पण के लिए आह्वान किया। अध्यक्षता डॉ.अनिल मिश्र ने की। संचालन डॉ.अटल मणि ने किया। पूर्व अध्यक्ष डॉ.अनिल सक्सेना ने मुख्य अतिथि को नीमा की ओर से स्मृति चिह्न प्रदान किया। इस मौके पर पूर्व अध्यक्ष डॉ. अश्वनी सचदेवा, संरक्षक डॉ.एससी गुप्ता, कोषाध्यक्ष डॉ.संजीव जौहरी, डॉ.फहीम खान, डॉ.नईम खान, डॉ.बीके श्रीवास्तव, डॉ.अमित आनंद, डॉ.आदित्य पांडेय, डॉ.सचिन सक्सेना, डॉ.मनीष अवस्थी आदि मौजूद रहे।