ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश पीलीभीतआतिशबाजी छोड़ मनाया जीत का जश्न, मिली होली

आतिशबाजी छोड़ मनाया जीत का जश्न, मिली होली

पूर्वोत्तर राज्यों में हुए चुनाव में भाजपा की अपार सफलता से उत्साहित पीलीभीत विधानसभा के कार्यकर्ताओं ने शहर विधायक संजय सिंह गंगवार के जनसंपर्क कार्यालय पर आतिशबाजी छोड़कर जश्न मनया...

आतिशबाजी छोड़ मनाया जीत का जश्न, मिली होली
हिन्दुस्तान टीम,पीलीभीतSun, 04 Mar 2018 11:07 PM
ऐप पर पढ़ें

पूर्वोत्तर राज्यों में हुए चुनाव में भाजपा की अपार सफलता से उत्साहित पीलीभीत विधानसभा के कार्यकर्ताओं ने शहर विधायक संजय सिंह गंगवार के जनसंपर्क कार्यालय पर आतिशबाजी छोड़कर जश्न मनया गया। इस अवसर पर उन्होंने होली मिलन समारोह का भी आयोजन किया। इसमें उन्होंने खुद गाना गाकर लोगों का दिल जीत लिया।पूर्वोत्तर राज्य त्रिपुरा, नागालैंड में भाजपा की अपार सफलता की खुशियों का प्रदर्शन भाजपा के शहर विधायक संजय सिंह गंगवार के जनसंपर्क कार्यालय पर मनाया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने संगीत का कार्यक्रम आयोजित कर एवं आतिशबाजी की। इस अवसर पर शहर विधायक संजय गंगवार ने गीत गाकर भाजपा कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि जनता की हर खुशी और परेशानी में विधायक उसके साथ है।

पीलीभीत के विकास में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी जाएगी। पीलीभीत की गंगा जमुनी तहजीब की मिशाल प्रदेश स्तर पर कायम रहेगी। जिलाध्यक्ष सुरेश गंगवार ने कार्यकर्ताओं को पूर्वोत्तर राज्यों में विजयी होने पर बधाई दी। कार्यक्रम की परिकल्पना विधायक के अनुज विजय गंगवार ने की। समारोह में गीत संगीत की भी महफिल जमी। इसमें कलाकारों के साथ ही विधायक संजय गंगवार ने भी गाने गाए। उन्होंने मेरे अंगने में तुम्हारा क्या काम काम है,जो है नाम वाला वही तो बदनाम है। काहे पैंसों पर इतना गुमान किए है,यही पैंसा तो अपनों से दूर किए है और जिसकी बीबी लंबी उसका भी बड़ा नाम है,जैसे रंगीन गाने गाए। इस पर उन्होंने लोगों की खूब तालियां बटोरी। इस मौके पर अजय सिंह गंगवार, नगर पालिका पूर्व अध्यक्ष प्रभात जायसवाल, भाजपा जिला उपाध्यक्ष राकेश सिंह, धीरेन्द्र मिश्रा, जिला मंत्री दिनेश पटेल, अहिरवन सिंह, प्रकाश सिंह, अनूप सिंह, विकास कुमार श्रीवास्तव, कुश कुमार, मनोज गंगवार, रोहित गंगवार, ओमकार मौर्य, मनोज कुमार मिश्रा, विपिन मिश्रा, विजय शाही, सुभाष प्रधान, मुकेश गुप्ता, अभय शर्मा, सौरभ सक्सेना, पंकज शर्मा, अखलीम, पुरुषोत्तम अवस्थी, गुरवन्त सिंह, जसपाल सिंह, सोबरन, मनोज पटेल, वीरेन्द्र गंगवार आदि लोग उपस्थित रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें