डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन का जन्मदिन हर्षोंल्लास से मनाया

डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन का जन्मदिन हर्षोंल्लास से मनाया

संक्षेप:

Pilibhit News - पीलीभीत में डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन का जन्मदिन शिक्षक दिवस के रूप में मनाया गया। उपाधि महाविद्यालय में प्राचार्य प्रो. दुष्यंत कुमार ने शिक्षकों की भूमिका पर जोर दिया। चौधरी निहाल सिंह कॉलेज में...

Sep 06, 2025 03:08 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, पीलीभीत
share

पीलीभीत। उपाधि महाविद्यालय में प्राचार्य प्रो. दुष्यंत कुमार के नेतृत्व में डॉ.सर्वपल्ली राधाकृष्णन का जन्मदिन उल्लास से मनाया गया। प्राचार्य ने संबोधन में कहा कि एक छात्र अपने जीवन में शिक्षक के महत्व को भलीभॉति समझना चाहिए । एक शिक्षक हमारे लिए आदर्श के रूप में प्रेरणा स्रोत होते हैं। इस मौके पर डॉ. दिवाकर सिंह, डॉ.केपी सिंह, दुर्गेशधर द्विवेदी, अशोक कुमार, सुरेश माली, जितेद्र पटेल, अजय कुमार, राजेन्द्र, आनन्द गुप्ता आदि रहे। चौधरी निहाल सिंह कॉलेज में शिक्षक शिक्षिकाओं को किया गया सम्मानित पीलीभीत। चौधरी निहाल सिंह पब्लिक स्कूल, इण्टर कालेज और पीजी कॉलेज ऐमी में डॉ.सर्वपल्ली राधाकृष्णन का जन्मदिन शिक्षक दिवस के रूप में मनाया गया।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

प्राचार्य डॉ. एसपी सिंह ने बताया कि डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन महान शिक्षाविद एवं समाज सुधारक थे, जो देश के प्रथम उपराष्ट्रपति तथा दूसरे राष्ट्रपति बने और कई विश्वविद्यालय में प्रोफेसर , कुलपति तथा कुलाधिपति के रूप में सेवाएं दी। प्रधानाचार्य दुर्गेश आर्य ने बताया कि एक शिक्षक सभी विद्यार्थियों के जीवन को उज्जवल करता है। कृषि विभागाध्यक्ष कुलदीप गंगवार, ने बताया कि भारत सरकार द्वारा उन्हें सर्वोच्च सम्मान भारतरत्न से 1954 में सम्मनित गया। इस मौके पर सहकारी गन्ना विकास समिति लिमिटेड पीलीभीत एवं कॉलेज अध्यक्ष चौधरी दिग्विजय सिंह ने शिक्षक दिवस के अवसर पर तीनों शिक्षण संस्थानों के शिक्षकों, क्षेत्र के सेवानिवृत्ति शिक्षकों, एमएलसी के प्रतिनिधि हरि ओम सिंह को बधाई देकर भेंट समर्पित की। शिक्षक समाज की रीढ़ होते हैं: गोयल बीसलपुर। सरस्वती विद्यामंदिर इंटर कालेज में शिक्षक दिवस पर हाईस्कूल के मेधावी छात्र दीपक, उदित गंगवार, दिव्यांश पटेल, अंश राठौर, आंशिक, आदित्य गंगवार, आदर्श गंगवार, नितेश कुमार, कुश, दिव्यांश गंगवार, शिव यादव, हर्षित राठौर, वीरेंद्र कुमार, विवेक, उत्कर्ष तथा इंटरमीडिएट के मेधावी छात्र ललित कुमार, अर्पित गंगवार, शिवांश मिश्रा, शिवम, जितिन, अरुण, तेजस गंगवार, प्रशांत, आदित्य भूषण, हर्षित, आयुष यादव, भूपेंद्र, चांदनी भोजवाल, आदित्य व आशीष गंगवार को प्रमाणपत्र एवं शील्ड देकर सम्मानित किया गया। इसके पूर्व विद्यालय के राकेश सिंह ने कहा कि शिक्षक दिवस हमारे राष्ट्रपति एवं उपराष्ट्रपति दोनों ही पदों पर कार्यरत रहने वाले महापुरुष डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन की याद में मनाया जाता है। प्रबंधक विष्णु कुमार गोयल ने कहा कि शिक्षक समाज की रीढ़ होते हैं। वे हमारे जीवन के पहले गुरु होते हैं। प्रधानाध्यापक आलोक शुक्ला ने भी विचार रखे।