मनाई गई आजादी के महानायक नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती
आदेश ग्रुप आफ इंस्टीट्यूशन में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती मनाई गई। जयंती समारोह का शुभारंभ डायरेक्टर उमेश चंद्र गंगवार ने नेताजी के चित्र पर माल्यार्पण कर किया।बीसलपुर के गांव नरायनपुर के आदेश...
आदेश ग्रुप आफ इंस्टीट्यूशन में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती मनाई गई। जयंती समारोह का शुभारंभ डायरेक्टर उमेश चंद्र गंगवार ने नेताजी के चित्र पर माल्यार्पण कर किया।बीसलपुर के गांव नरायनपुर के आदेश कालेज में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस मौके पर छात्र छात्राओं ने कई सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
डायरेक्टर उमेश चंद्र गंगवार ने नेताजी के जीवन चरित्र पर विस्तार से प्रकाश डाला। इस मौके पर नीरज कुमार सिंह, भूपालराम ने नेताजी के आदर्शों पर चलने के लिए बच्चों को प्रेरित किया। उधर अपना दल कार्यकर्ताओं ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती मनाई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष डा. सुभाष गंगवार ने कहा कि नेताजी का जन्म 23 जनवरी 1897 को कटक भारत में हुआ। आईएफएस करने लंदन गए।
प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए। इसके बाद देश की आजादी की लड़ाई में उनका अथक योगदान रहा। द्वितीय विश्व युद्ध में उन्होंने आजाद हिंद फौज का गठन किया और गोवा तक सेना का नेतृत्व किया। इस मौके पर केपी पटेल, शिव पटेल, दिनेश पटेल, रानी गंगवार, मुनीश्वर दयाल, नरेंद्र पटेल, सुनील पटेल आदि मौजूद रहे। सरस्वती विद्यामंदिर इंटर कालेज में नेताजी की जयंती धूमधाम से मनाई गई। बच्चों ने कई सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस मौके पर प्रधानाचार्य डा. रविशरण सिंह चौहान ने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में जनार्दन मिश्रा, शंकर लाल यादव, दिनेशपाल आदि मौजूद रहे।