Pilibhit News: सीडीओ ने जिला पंचायत के एएमए को लिखी चिट्ठी
Pilibhit News: पीलीभीत में, जिला पंचायत के ईं टेंडर प्रक्रिया में बिड को खोले ना जाने के लिए सीडीओ ने एएमए को पत्र लिखा है। जांच चलने के कारण जल्दबाजी न करने का निर्देश दिया गया है। डीएम ने सीडीओ और अन्य अधिकारियों को टीम बनाकर रिपोर्ट मांगी है। तय समय में जांच न होने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।

Pilibhit News: पीलीभीत। जिला पंचायत में ईं टेंडर प्रक्रिया में बिड को जांच से पूर्व न खोले जाने लिए सीडीओ ने एएमए को पत्र लिखा है। सीडीओ ने लिखा है कि संबंधित प्रकरण में जब जांच चल रही है। तब तक ईं टेंडर प्रक्रिया को लेकर कोई जल्दबाजी न की जाए। ईं टेंडर प्रक्रिया में मानकों और तथ्यों की जानकारी के लिए डीएम ने पिछले दिनों एएमए से जानकारी मांगी थी। पर इस बारे में कोई अपडेट नहीं दिया गया तो डीएम ने इस पर गहरी नाराजगी जताई। साथ ही ईं टेंडर प्रक्रिया की जांच के लिए डीएम ने सीडीओ, डीपीआरओ, सिटी मजिस्ट्रेट और अधिशासी अभियंता लोनिवि की टीम गठित कर तीन दिन में रिपोर्ट मांगी थी।
तय वक्त में जांच पूरी न होने पर इधर टेंडर संबंधी कुछ जानकारी सीडीओ को मिली। इस पर एएमए को पत्र लिखा गया है। सीडीओ सतीश प्रसाद मिश्रा ने बताया कि अभी मामले में जांच चल रही है। ऐसे में ई टेंडर न खोले जाएं इस पर चिट्ठी एएमए को लिखी गई है। अगर निर्देशों के बाद भी प्रक्रिया को किया गया तो वे खुद जिम्मेदार होंगे।


