सीबीएसई इंटरमीडिएट में वंशिका गुप्ता और रचित चंद्रा संयुक्त रूप से जिला टॉपर

Newswrap हिन्दुस्तान, पीलीभीत
share

Pilibhit News - पीलीभीत। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा परिषद ने इंटरमीडिएट का परीक्षाफल घोषित किया, जिसमें बेनहर पब्लिक स्कूल के रचित चंद्रा और लिटिल एंजिल्स स्कूल की वंशिका गुप्ता ने 98.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जनपद टॉपर बने। मान्या गंगवार ने 97.8 प्रतिशत और पावनी सहगल ने 97 प्रतिशत अंक प्राप्त किए।

सीबीएसई इंटरमीडिएट में वंशिका गुप्ता और रचित चंद्रा संयुक्त रूप से जिला टॉपर

पीलीभीत। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा परिषद ने इंटरमीडिएट का परीक्षाफल घोषित कर दिया है, जिसमें बेनहर पब्लिक स्कूल के रचित चंद्रा और लिटिल एंजिल्स स्कूल की वंशिका गुप्ता ने संयुक्त रूप से जनपद टॉपर बनकर गौरव हासिल किया। बेनहर पब्लिक स्कूल की मान्या गंगवार ने जनपद में द्वितीय और पावनी सहगल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। मेधावियों को मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दी गई। जनपद में सीबीएसई बोर्ड की इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए सात सेंटर बनाए गए थे, जिसमें पीलीभीत, पूरनपुर में तीन-तीन, बीसलपुर में एक सेंटर शामिल हैं। इन सेंटरों पर 1760 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इसमें से 1738 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी थी। सीबीएसई ने इंटरमीडिएट का परीक्षाफल घोषित कर दिया है। परीक्षाफल आने के बाद छात्र-छात्राओं में खुशी की लहर दौड़ गई। बेनहर पब्लिक स्कूल के रचित चंद्रा और लिटिल एंजिल्स स्कूल की वंशिका गुप्ता ने संयुक्त रूप से 98.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जनपद में प्रथम स्थान हासिल किया। संयुक्त जनपद टॉपर रचित चंद्रा ने कुल 98.2 प्रतिशत अंक पाए हैं, जिसमें अंग्रेजी में 93, इकोनामिक्स में 98, पोलिटिकल साइंस में 100, हिस्ट्री में 100, सोसियोलॉजी में 100 अंक पाए हैं। संयुक्त जनपद टॉपर वंशिका गुप्ता ने कुल 98.2 प्रतिशत अंक पाए हैं, जिसमें इंग्लिश में 97, बिजनेस में 97, इकोनामिक्स में 98, एकाउंट में 99, म्युजिक में 100 अंक पाए हैं। द्वितीय टॉपर मान्या गंगवार ने 97.8 प्रतिशत अंक पाए हैं, जिसमें इंग्लिश कोर में 98, हिस्ट्री में 96, पोलिटिकल साइंस में 99, इकोनामिक्स में 98, सोसियोलॉजी में 98 अंक पाए हैं। तृतीय टॉपर पावनी सहगल ने 97 प्रतिशत अंक पाए हैं, जिसमें हिस्ट्री में 99, साइकोलॉजी में 98, पोलिटिकल साइंस में 95, सोसियोलॉजी में 97, इंग्लिश में 96 अंक पाए हैं। रिजल्ट घोषित होने के बाद इंटरमीडिएट परीक्षा देने वाले मेधावी छात्र-छात्राएं खुशी से उछल पड़े। रिजल्ट जानने के लिए छात्र-छात्राएं दोपहर में स्कूल पहुंच गए। स्कूल प्रबंधन ने छात्र-छात्राओं को मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दी। मेधावियों के परिवार में खुशी का माहौल है。

सीबीएसई इंटरमीडिएट का बेहतर रहा रिजल्ट

सीबीएसई के जिला नोडल अधिकारी व लिटिल एंजिल्स स्कूल के प्रधानाचार्य एनसी पाठक ने बताया कि परीक्षाफल बेहतर रहा है। सभी स्कूलों में परीक्षाफल देखा जा रहा है। जिलेभर में कुल 1738 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी थी। बच्चों को मेहनत का फल मिला है। जनपद भर में 32 सीबीएसई बोर्ड के स्कूल संचालित किए जा रहे हैं।

Voice of UP

स्कूल ने दिया संयुक्त जनपद टॉपर

बेनहर पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्य करिश्मा सैहमी ने बताया कि सीबीएसई इंटरमीडिएट परीक्षा का रिजल्ट 99.54 प्रतिशत रहा। परीक्षा में 219 बच्चे शामिल हुए। 95 प्रतिशत से अधिक सात, 90 प्रतिशत से अधिक 26, 80 प्रतिशत से अधिक 123, 70 प्रतिशत से अधिक 181 बच्चे पास हुए हैं। स्कूल के रचित चंद्रा संयुक्त रूप से जनपद टॉपर रहे, जबकि मान्या गंगवार ने जनपद में द्वितीय और पावनी सहगल ने तृतीय स्थान पाया है।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

सीबीएसई इंटरमीडिएट परीक्षा का रिजल्ट कब घोषित हुआ?
सीबीएसई ने इंटरमीडिएट का परीक्षाफल घोषित कर दिया है।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।