गाड़ी टकराने के बाद चालक ने निकाली तलवार

Apr 07, 2026 02:16 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, पीलीभीत
share

Pilibhit News - पूरनपुर में एक कार चालक ने इको चालक और सवारियों को टक्कर के बाद धमकाया। आरोप है कि उसने जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए गाली दी और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस को तहरीर दी गई है, जबकि कार चालक ने भी इको चालक पर आरोप लगाया। दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया है।

गाड़ी टकराने के बाद चालक ने निकाली तलवार

पूरनपुर। गाड़ी में टक्कर लगने के बाद एक कार चालक ने इको चालक और सवारियों को धमकाया। चालक का आरोप है कि कार चालक ने जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए गाली गलौज करते हुए धमकाया। कार्रवाई के लिए पुलिस को तहरीर दी गई है। थाना सेहरामऊ क्षेत्र के गांव नजीरगंज के रहने वाले सूरजपाल पासवान चालक है। सोमवार को सूरजपाल इको में सवारियां लेकर झनकइया उत्त्रखंड जा रहे थे। खटीमा रोड पर हरदोई ब्रांच नहर पर उनकी इको और एक कार में टक्कर हो गई। टक्कर लगने के बाद सवारियों ने कार का विरोध किया। आरोप है कि कार चालक ने हाथ में तलवार लेकर सवारियों को धमकाया।

इस दौरान जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए जान से मारने की धमकी दी गई। हादसे के बाद सड़क पर राहगीरों की भीड़ जुट गई। इससे गहमागहमी का माहौल बन गया। पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। कार चालक ने भी ईको चालक पर कार में टक्कर मारने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी। कोतवाल अशोक पाल ने बताया कि दो गाड़ियों में टक्कर हो गई थी। दोनों पक्षों की ओर से तहरीर दी गई। उसके बाद उनमें समझौता हो गया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।