डीसीओ ने गन्ना सर्वे कार्य का किया निरीक्षण
Pilibhit News - पूरनपुर में, डीसीओ ने अधिकारियों के साथ गन्ना सर्वे का निरीक्षण किया। किसानों को सर्वे पर्ची वितरित की गई और समस्याओं के लिए एससीडीआई से संपर्क करने को कहा गया। सही गन्ना प्रजाति की जानकारी देने की अपील की गई। निरीक्षण के दौरान गन्ना विकास निरीक्षक और अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।

पूरनपुर। डीसीओ ने अधिकारियों के साथ गन्ना सर्वे का निरीक्षण किया। किसानों को सर्वे पर्ची वितरित की गई। सर्वे से संबधित समस्या आने पर एससीडीआई से सपंर्क करने को कहा गया। डीसीओ ने किसानों से खेत पर मौजूद रहकर फसल की सही प्रजाति बताने की अपील की।
गन्ना सर्वेक्षण का निरीक्षण
गुरुवार को गांव औरंगाबाद और शिकारपुर में चल रहे गन्ना सर्वेक्षण कार्य का जिला गन्ना अधिकारी खुशी राम भार्गव ने निरीक्षण किया। सर्वे के बाद किसानों को सर्वे पर्ची वितरित की गई। डीसीओ ने सर्वे कार्य की गुणवत्ता और पारदर्शिता का परीक्षण किया। इस दौरान गन्ना किसानों से कहा गया कि सर्वेक्षण के दौरान अपनी गन्ना प्रजाति सही और पूरी तरह से दर्ज कराएं।
सर्वे पर्ची का महत्व
सही गन्ना किस्म अंकित होने से पेराई सत्र में गन्ना तौल, पर्ची निर्गमन और गन्ना आपूर्ति में किसानों को साहूलियत रहेगी। सर्वे के बाद दी जा रही पर्ची में गन्ना किस्म, क्षेत्रफल, फसल की दशा, बुवाई का प्रकार अंकित रहता है। पर्ची में त्रुटि होने पर गन्ना पर्वेक्षक को अवगत कराएं। सर्वे मे किसी प्रकार की समस्या आने पर ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक, डीसीओ और गन्ना विकास विभाग के टोल फ्री नंबर पर सूचना देने को कहा गया। निरीक्षण के समय ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक संजय कुमार श्रीवास्तव, सीसीओ अमित चर्तुवेदी, सर्किल प्रभारी पवन कुमार, रामकुमार, लियाक़त हुसैन, हरेंद्र सिंह, अजीत सिंह आदि मौजूद रहे।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


