दहेज प्रताड़ना में पति समेत ससुरालियों के खिलाफ रिपोर्ट

Apr 08, 2026 02:18 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, पीलीभीत
share

Pilibhit News - पीलीभीत के ग्राम रूपपुर कमालू में गुड्डी देवी ने अपने ससुराल वालों पर दहेज के लिए मारपीट और उत्पीड़न का आरोप लगाया है। शादी के 10 महीने बाद, ससुराल वालों ने 20 लाख रुपये की मांग की और गुड्डी को घर से निकालने का प्रयास किया। पुलिस ने पति समेत अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

दहेज प्रताड़ना में पति समेत ससुरालियों के खिलाफ रिपोर्ट

पीलीभीत। थाना सुनगढ़ी क्षेत्र के ग्राम रूपपुर कमालू निवासी गुड्डी देवी ने थाना सुनगढ़ी में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमे कहा गया कि उसकी शादी 10 माह पूर्व कुलदीप के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ससुराल पक्ष के लोग दहेज को लेकर मारपीट करते थे। दहेज में 20 लाख रुपये की मांग करते थे। 16 मार्च 2026 को उसके पुत्री का जन्म हुआ। 6 अप्रैल को शाम पांच बजे ससुराल पक्ष के लोगों ने मारपीट कर उसको घर से निकालने का प्रयास किया। उसने छिपकर पुलिस को कॉल की। जिस पर उसके पति ने मोबाइल छीन कर फेंक दिया और मोबाइल टूट गया।

इसके बाद उसको बच्ची के साथ घर से निकाल दिया। पुलिस ने पति को नामजद करते हुए ससुरालियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।