Hindi NewsUttar-pradesh NewsPilibhit NewsBride Evicted Over Dowry Demand Police File Case in Pilibhit
बाइक और पांच लाख रुपये न देने पर विवाहिता को मारपीट कर निकाला

बाइक और पांच लाख रुपये न देने पर विवाहिता को मारपीट कर निकाला

संक्षेप:

Pilibhit News - पीलीभीत में विवाहिता संध्या देवी को दहेज में बाइक और पांच लाख रुपये न देने पर ससुराल वालों ने मारपीट कर ससुराल से निकाल दिया। विवाहिता के पिता की शिकायत पर पुलिस ने पति और चार अन्य के खिलाफ दहेज प्रताड़ना और मारपीट का मामला दर्ज किया।

Nov 13, 2025 02:35 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, पीलीभीत
share Share
Follow Us on

पीलीभीत। दहेज में बाइक और पांच लाख रुपये न देने पर विवाहिता को मारपीट कर ससुराल से निकाल दिया। पुलिस ने विवाहिता के पिता की तहरीर पर पति समेत चार लोगों के खिलाफ मारपीट और दहेज प्रताड़ना की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। थाना सेहरामऊ उत्तरी क्षेत्र के ग्राम बांगर निवासी अनंगपाल सिंह ने एसपी के आदेश पर थाना सुनगढ़ी में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमें कहा गया कि उन्होंने अपनी पुत्री संध्या देवी की शादी 15 फरवरी को दीपेंद्र सिंह पुत्र रामवीर निवासी ग्राम मधुदांडी थाना सुनगढ़ी के साथ की थी। आरोप है की शादी के बाद से उसके पति दीपेंद्र सिंह, देवर अजय सिंह, सास कलावती, ससुर रामवीर सिंह दहेज में पांच लाख रुपये और एक बाइक की मांग करने लगे।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

उसके मना करने पर ससुराल पक्ष के लोगों ने उसके साथ दहेज का ताना देकर मारपीट करना शुरू कर दी। कई बार उन्होंने अपनी पुत्री के कहने पर ससुराल पक्ष के लोगों को रुपए भी दिए लेकिन वह संतुष्ट नहीं हुए। मांग पूरी न होने पर 14 मई 2025 को ससुराल पक्ष के लोगों ने मारपीट कर उसे ससुराल से निकाल दिया। किसी तरह वह अपने मायके आई और मायके पक्ष के लोगों को घटना की जानकारी दी। तब से उनकी पुत्री अपने मायके में ही रह रही है। ससुराल पक्ष लोग आए दिन फोन पर धमकी दे रहे हैं। प्रभारी निरीक्षक सुनगढ़ी नरेश त्यागी ने बताया कि सुनगढ़ी पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।