Hindi NewsUttar-pradesh NewsPilibhit NewsBride Abused and Thrown Out by In-Laws Over Dowry Demand After Husband s Death
पति की मौत के बाद विवाहिता को पीटकर निकाला

पति की मौत के बाद विवाहिता को पीटकर निकाला

संक्षेप:

Pilibhit News - दहेज में पांच लाख रुपये की मांग कर रहे थे ससुराल पक्ष के लोगपति की मौत के बाद को पीटकर निकालापति की मौत के बाद को पीटकर निकालापति की मौत के बाद को पीट

Dec 02, 2025 04:00 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, पीलीभीत
share Share
Follow Us on

पीलीभीत,संवाददाता। दहेज में पांच लाख रुपये न देने पर ससुरालियों ने विवाहिता को प्रताड़ित किया। इसी बीच पति की मौत के बाद ससुराल पक्ष के लोगों ने विवाहिता की पिटाई करके ससुराल से निकाल दिया। विवाहिता ने एसपी के यहां पेश होकर घटनाक्रम की जानकारी दी। एसपी के आदेश पर गजरौला पुलिस ने ससुराल पक्ष के लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। थाना गजरौला क्षेत्र के ग्राम देवीपुरा निवासी राधिका पुत्री गंगाराम ने एसपी के आदेश पर थाना गजरौला में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमे कहा गया कि उसका विवाह 4 मार्च 2022 को प्रवीण कुमार पुत्र महेश कुमार निवासी ग्राम अडौली थाना जहानाबाद से हुआ था।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

आरोप है कि शादी के बाद से उसके ससुर महेश,सास महारानी देवी और नंद ने दहेज में पांच लाख रुपये की मांग करना शुरू कर दी। उसके मना करने पर ससुराल का पक्ष के लोगों ने उसके साथ मारपीट की। उसके एक पुत्री भी है। पुत्री के जन्म के बाद एक जुलाई 2025 को उसके पति की हार्ट अटैक से मौत हो गई। उसके पति की मौत के बाद ससुराल पक्ष के लोगों ने उसको प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। छह अक्टूबर 2025 को उसके सास,ससुर,नंद और नंदोई ने मारपीट कर उसको घर से निकाल दिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।