Hindi NewsUttar-pradesh NewsPilibhit NewsBride Abused and Forced Abortion Over Dowry Demand of 10 Lakhs in Pilibhit
दहेज न देने पर विवाहिता का कराया गर्भपात

दहेज न देने पर विवाहिता का कराया गर्भपात

संक्षेप:

Pilibhit News - एसपी के आदेश पर थाना अमरिया में रिपोर्ट दर्जदहेज न देने पर विवाहिता कराया गर्भपातदहेज न देने पर विवाहिता कराया गर्भपातदहेज न देने पर विवाहिता कराया गर

Wed, 5 Nov 2025 05:03 PMNewswrap हिन्दुस्तान, पीलीभीत
share Share
Follow Us on

एसपी के आदेश पर थाना अमरिया में रिपोर्ट दर्ज पीलीभीत,संवाददाता। दहेज में 10 लाख रुपये न देने पर ससुराल पक्ष के लोगों ने विवाहिता को मारपीट कर ससुराल से निकाल दिया। उसका जबरन गर्भपात भी करवा दिया। एसपी के आदेश पर अमरिया पुलिस ने पति समेत 10 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। थाना अमरिया क्षेत्र के कस्बा निवासी सोनू गुप्ता ने एसपी के आदेश पर थाना अमरिया में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमें कहा गया कि उसका विवाह 24 फरवरी को अचरज गुप्ता निवासी गायत्री बाजार, थाना बंडा, जिला शाहजहांपुर के साथ हुआ था। आरोप है कि शादी के बाद से ससुराल पक्ष के लोग दहेज में 10 लाख रुपये की मांग करते थे।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

मना करने पर पति अचरज गुप्ता, सास मंजू गुप्ता, ससुर सतीश चंद्र गुप्ता, जेठ रवि गुप्ता, राजीव गुप्ता, संजू गुप्ता, जेठानी नैंसी गुप्ता, सपना गुप्ता, सोनू गुप्ता, नंद डिंपल गुप्ता ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। उसका दो माह का गर्भ भी जबरदस्ती गिरवा दिया। मायके पक्ष के लोगों ने ससुराल को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे नहीं माने। दो अगस्त 2025 को शाम पांच बजे ससुराल पक्ष के लोगों ने उसको घर से निकाल दिया। उसके पति की दूसरी शादी करवाने की धमकी भी दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।