बंदी के आदेश के बाद भी धधक रहा ईंट भट्ठा

Newswrap हिन्दुस्तान, पीलीभीत
Follow us on Google News
share

पीलीभीत के बिहारीपुर में एक ईंट भट्ठा बंदी के आदेश के बावजूद चालू मिला। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में धुआं उठता दिखाई दे रहा है। शिकायत पर नायब तहसीलदार ने जांच की थी। 21 अप्रैल को भट्ठा बंद करने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन अब भी संचालन जारी है।

बंदी के आदेश के बाद भी धधक रहा ईंट भट्ठा

पीलीभीत/लालपुर। बिहारीपुर ज इटौरिया में संचालित एक ईंट भट्ठा बंदी के आदेश के बावजूद चालू मिलने का मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में भट्ठे की चिमनी से धुआं उठता दिखाई दे रहा है, जिससे प्रशासनिक कार्रवाई की प्रभावशीलता पर सवाल खड़े हो गए हैं। एक ग्रामीण ने आईजीआरएस पोर्टल पर शिकायत दर्ज कर भट्ठा संचालन में अनियमितताओं और पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने के आरोप लगाए थे। शिकायत के बाद नायब तहसीलदार कलीनगर ने राजस्व टीम व गजरौला पुलिस के साथ मौके पर पहुंचकर जांच की थी। इस दौरान भट्ठा संचालक आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका था। इसके बाद उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, क्षेत्रीय कार्यालय बरेली के निर्देश पर उपजिलाधिकारी कलीनगर ने 21 अप्रैल को भट्ठे का संचालन बंद करा दिया था। उस समय इस कार्रवाई को प्रशासन की सख्ती के रूप में देखा गया था।

हालिया वीडियो में धुआं

हालांकि, अब सामने आए वीडियो में भट्ठे से धुआं निकलता दिख रहा है। इससे लग रहा आदेश के बाद भी संचालन जारी है। नायब तहसीलदार कलीनगर ने बताया कि जांच के बाद रिपोर्ट एसडीएम को भेज दी थी। एसडीएम प्रमेश कुमार ने बताया कि भट्ठा बंद करो हुए प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को चिट्ठी भेजी जा चुकी है। कोई शिकायत है तो इसे जांचेंगे।

Voice of UP

सामान्य प्रश्न

ईंट भट्ठा किस स्थान पर संचालित हो रहा था?
ईंट भट्ठा बिहारीपुर ज इटौरिया में संचालित हो रहा था।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।