Pilibhit News: बाइक बचाने को लेकर दो पक्षों में पथराव, मोहल्ले में मची अफरा-तफरी

हिन्दुस्तान, पीलीभीत
Follow us on Google News
share

Pilibhit News: बीसलपुर के मोहल्ला दुबे में एक मोटरसाइकिल को बचाने को लेकर दो पक्षों में विवाद हुआ। हालात बिगड़ने पर दोनों ने एक-दूसरे पर पथराव करना शुरू कर दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और घटनास्थल पर जांच शुरू की। दोनों पक्षों की शिकायतें भी दर्ज की गई हैं।

Pilibhit News: बाइक बचाने को लेकर दो पक्षों में पथराव, मोहल्ले में मची अफरा-तफरी

Pilibhit News: बीसलपुर। मोहल्ला दुबे में बाइक को बचाने की मामूली बात को लेकर एक ही समुदाय के दो पक्ष आमने-सामने आ गए। कहासुनी और गाली-गलौज के बाद दोनों पक्षों में पथराव शुरू हो गया। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। मोहल्ला दुबे में बाइक को बचाने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। इसके बाद एक पक्ष के दर्जनों लोग बाइकों से सवार होकर दूसरे पक्ष के दरवाजे पर पहुंच गए। वहां दोनों पक्षों के बीच गाली-गलौज और कहासुनी होने लगी। विवाद बढ़ने पर ईंट-पत्थर चलने लगे। अचानक हुए पथराव से मोहल्ले में हड़कंप मच गया।

सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने स्थिति का जायजा लिया और पथराव की घटना की जांच शुरू कर दी। दोनों पक्षों की ओर से एक-दूसरे के खिलाफ शिकायत किए जाने की बात सामने आई है। प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार शुक्ला ने बताया कि दो पक्षों के बीच पथराव हुआ है। अभी तहरीर नहीं मिली है। मामले की जांच की जा रही है। तहरीर मिलते ही मुकदमा दर्ज कर लिया जाएगा।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsपीलीभीतPilibhit News: बाइक बचाने को लेकर दो पक्षों में पथराव, मोहल्ले में मची अफरा-तफरी