ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश पीलीभीतब्राह्मण समाज को संगठित होकर ताकत दिखानी होगी : हेमंत

ब्राह्मण समाज को संगठित होकर ताकत दिखानी होगी : हेमंत

अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा की बैठक में समाज को संगठित किए जाने पर जोर दिया गया। बैठक में नई कमेटी का गठन किया गया।बीसलपुर के लाला बेनीराम मंदिर में अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा की बैठक में तहसील...

ब्राह्मण समाज को संगठित होकर ताकत दिखानी होगी : हेमंत
हिन्दुस्तान टीम,पीलीभीतMon, 10 Dec 2018 12:23 AM
ऐप पर पढ़ें

अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा की बैठक में समाज को संगठित किए जाने पर जोर दिया गया। बैठक में नई कमेटी का गठन किया गया।बीसलपुर के लाला बेनीराम मंदिर में अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा की बैठक में तहसील कार्यकारिणी का गठन किया गया।

आयुष मिश्रा को अध्यक्ष, सुधीर मिश्रा महामंत्री, मुकेश उपाध्याय जिला उपाध्यक्ष, रामखिलौना शर्मा मंडल संरक्षक, रावेंद्र शर्मा, विष्णु बाजपेयी, राकेश मोहन बाजपेयी, उपेंद्र बाजपेयी को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया। सूर्यकांत मिश्रा को कोषाध्यक्ष बनाया गया। बैठक में महासभा के पदाधिकारियों का स्वागत किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए मंडल मंत्री हेमंत मिश्रा ने कहा कि समाज को संगठित रहने की आवश्यकता है। हम लोग आपसी मतभेद भुलाकर संगठित हो जब तक समाज संगठित नहीं होगा तब तक समाज का कल्याण होने वाला नहीं है। इस मौके पर धु्रव कुमार पाण्डेय, उमाकांत मिश्रा, रामप्रकाश दुबे, सुशील शर्मा, जितेंद्र शुक्ला, राहुल मिश्रा, पियूष मिश्रा, प्रकाश मिश्रा, श्याम सुंदर पाठक, कृष्ण मिश्रा, शिव कुमार, राहुल शर्मा, अनुज शर्मा, शिवम शुक्ला, सोनपाल मिश्रा सहित कई लोग मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें