ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश पीलीभीतमाध्यमिक शिक्षणेत्तर संघ के ब्रह्म कुमार बने अध्यक्ष, रजनीश महामंत्री

माध्यमिक शिक्षणेत्तर संघ के ब्रह्म कुमार बने अध्यक्ष, रजनीश महामंत्री

माध्यमिक शिक्षेणत्तर संघ की जिला इकाई का रविवार को गठन हुआ। इसके लिए रामा इंटर कालेज में संघ की बैठक बुलाई...

माध्यमिक शिक्षणेत्तर संघ के ब्रह्म कुमार बने अध्यक्ष, रजनीश महामंत्री
हिन्दुस्तान टीम,पीलीभीतMon, 30 Jul 2018 12:22 AM
ऐप पर पढ़ें

माध्यमिक शिक्षेणत्तर संघ की जिला इकाई का रविवार को गठन हुआ। इसके लिए रामा इंटर कालेज में संघ की बैठक बुलाई गई। इसमें संघ की नई कार्यकारिणी के गठन के लिए सदस्यों से नामाकंन मांगे गए पर किसी भी पद के लिए किसी भी सदस्य ने नामाकंन नहीं किया। इसके बाद सर्वसम्मति से कार्यकारिणी का गठन कर लिया गया। इस प्रक्रिया में अध्यक्ष पद के लिए सभी ने जनता इंटर कालेज बरखेड़ा के ब्रह्म कुमार के नाम पर सहमति जता दी। सर्वसम्मति से गठित हुई कार्यकारिणी में पदाधिकारियों के साथ ही संरक्षक मंडल और संघर्ष समिति का गठन किया गया। गठन के बाद नवनिर्वाचित अध्यक्ष ने कहा कि वह शिक्षेणत्तर कर्मचारियों के साथ किसी भी स्तर से अन्याय नहीं होने देंगे। उन्होंने संगठन को प्रभावी बनाने के लिए एकटजुटता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि माध्यमिक कालेजों में संघ की इकाईयों का गठन जल्दी ही कराया जाएगा।

सर्वसम्मति से यह बने पदाधिकारी

सर्वसम्मति से गठित हुई जिला इकाई में ब्रह्म कुमर अध्यक्ष, गौरव शर्मा, राकेश कुमर, हेमेंद्र कुमार, शाजिया परवीन उपाध्यक्ष चुनी गई। इनके अलावा रजनीश कुमार मंत्री, तजेन्द्र मोहन, राजकिशार राना, गौरव सक्सेना, सुशीला देवी उपमंत्री चुने गए। अब्दुल अलीम खान को कोषाध्यक्ष, योगश कुमार और प्रभात कुमार मिश्रा को आय व्यय निरीक्षक, अफसर हुसैन, चोखे लाल, विष्णु कुमार, बाबू राम को संगठन मंत्री बनाया गया है। पंकज सक्सेना, भीमसेन, जितेन्द्र कुमार वर्मा को प्रचार मंत्री मनोनीत किया गया। इसके अलावा संरक्षक मंडल में जगदीश जौहरी, अभिनव रमण, राधा किशन रावत, कमल गंगवर को शामिल किया गया है। संघर्ष समिति में उमेश कुमार त्रिगुणायत, मोहन चन्द्र भट्ट, रजनीश सक्सेना, रमाशंकर पांडे को नामित किया गया। विवाद निस्तारण समिति में अभिनव रमण, शिवदत्त पांडे, अविनाश जायसवाल, एजाज हसन खां और राजेश कुमार गंगवार को नामित किया गया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें