Pilibhit News: ग्राम पंचायत निधि से परिषदीय स्कूलों में बनेगी बाउंड्रीवॉल
Pilibhit News: पीलीभीत जिले के 200 परिषदीय स्कूलों में बाउंड्रीवॉल बनाने की योजना है। बेसिक शिक्षा विभाग ने निर्माण का प्रस्ताव मुख्य विकास अधिकारी को भेज दिया है। प्रस्ताव को कार्ययोजना में शामिल किए जाने के बाद निर्माण कार्य आगे बढ़ेगा। जिले के इन स्कूलों में बाउंड्रीवॉल न होने से बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंता है। निर्माण के लिए ग्राम पंचायत विकास निधि पर सहमति बनी है।

Pilibhit News: पीलीभीत। अब जिले के दो सौ परिषदीय स्कूलों में बाउंड्रीवॉल का निर्माण कार्य कराया जाएगा। इसके लिए बेसिक शिक्षा विभाग ने प्रस्ताव बनाकर सीडीओ को भेज दिया है। कार्ययोजना में शामिल होने के बाद निर्माण कार्यकराए जाएंगे। जिलेभर में 1499 परिषदीय प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में लाखों नौनिहाल गुणवत्तापरक शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। इन बच्चों को मध्याह्न भोजन, ड्रेस, जूता, बैग, पाठ्य पुस्तकों का लाभ दिया जा जा रहा है। तत्कालीन डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने परिषदीय स्कूलों में जमीन पर बैठकर पढ़ने वाले बच्चों को फर्नीचर उपलब्ध कराने का कार्य किया था। आज ये बच्चे फर्नीचर पर बैठकर पढ़ाई करते नजर आ रहे हैं।
जिले के दो सौ परिषदीय स्कूल बाउंड्रीवॉल विहीन है, जिससे असुरक्षा की भावना रहती है। बाउंड्रीवॉल निर्माण कराने के लिए उचित मंचों पर बात को रखा गया। अंत में ग्राम पंचायत विकास निधि से बाउंड्रीवॉल निर्माण कराए जाने पर सहमति बनी। बीएसए रोशनी सिंह ने बताया कि जनपद के दो सौ स्कूलों में बाउंड्रीवॉल बनाने का प्रस्ताव बनाकर सीडीओ को भेजा गया है। ये प्रस्ताव कार्ययोजना में शामिल होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

